फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DC did surprise inspection of both the offices of Panipat Municipal Corporation

Panipat News: नगर निगम के दोनों कार्यालय पर डीसी ने मारा छापा, दो कर्मचारियों को किया सस्पेंड

Thu, 27 Apr 2023 06:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Apr 2023 06:39 PM IST
सार

उन्होंने कार्यालय में गंदगी और धूल देख कहा कि कुत्ता भी अपने बैठने से पहले पूंछ से सफाई कर लेता है। निगम अधिकारी खुद के कार्यालयों की सफाई तो कर नहीं सके। शहर की सफाई क्या करेंगे। डीसी ने एक बंद पेटी के बारे में निगम अफसरों से पूछा कि इसमें क्या है। अफसर जवाब नहीं दे पाए। डीसी ने कहा कि अगर इसमें बम होता तो क्या करते। 

विज्ञापन
DC did surprise inspection of both the offices of Panipat Municipal Corporation
निरीक्षण करने पहुंचे डीसी वीरेंद्र सिंह दहिया और साथ में एसडीएम वीरेंद्र ढुल व सीटीएम राजेश सोनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत नगर निगम के दोनों कार्यालयों का गुरुवार को उपायुक्त वीरेंद्र सिंह दहिया ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त निगम की बदहाली को देखकर भड़क गए। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो कर्मचारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया और एक कर्मचारी को निलंबित किया। इसके साथ उन्होंने नागरिक सुविधा केंद्र के बाहर आधार सेंटर पर काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को नौकरी से हटाने का आदेश दिया।

विज्ञापन

 
उपायुक्त ने कार्यालय में देरी से पहुंचने वाले कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी काटने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर और मूवमेंट रजिस्टर की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त को तीन अधिकारी गैरहाजिर मिले। निगम में अव्यवस्थाओं और गंदगी को देख डीसी ने निगम की तुलना श्मशान घाट से कर दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कार्यालय में गंदगी और धूल देख कहा कि कुत्ता भी अपने बैठने से पहले पूंछ से सफाई कर लेता है। निगम अधिकारी खुद के कार्यालयों की सफाई तो कर नहीं सके। शहर की सफाई क्या करेंगे। डीसी ने एक बंद पेटी के बारे में निगम अफसरों से पूछा कि इसमें क्या है। अफसर जवाब नहीं दे पाए। डीसी ने कहा कि अगर इसमें बम होता तो क्या करते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जो व्यक्ति निगम में कार्य के लिए आते हैं, उन्हें बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। उनके कार्य समय पर होने चाहिए। इसको लेकर वे किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे, जो कर्मचारी कार्यालय में देरी से पहुंचते हैं उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। डीसी ने निगम अधिकारियों को सुधरने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम भी जारी किया। 

हर कार्यालय का किया निरीक्षण
उपायुक्त ने निगम के हर कार्यालय में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य तौर पर लाइट, पानी, सफाई, बेंच के बारे में जानकारी ली। सफाई की दुर्दशा देखकर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि एक सप्ताह में वे फिर से दौरा करेंगे। उपायुक्त ने कंडम सामान का ऑक्शन करने व नया सामान लेने का भी निर्देश दिया। 

उपायुक्त ने बताया कि निगम में कार्यरत 500 सफाई कर्मचारी शहर की सफाई करने में सक्षम हैं। उन्हें अपनी ड्यूटी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करनी चाहिए। उपायुक्त ने उप निगम आयुक्त से शहर की सफाई को लेकर एक नंबर जारी करने को भी कहा। उपायुक्त ने बताया कि अगर सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी को ड्यूटी समझकर करें तो स्थिति में बदलाव दिखाई देगा। उन्होंने निगम के उप आयुक्त विनोद मेहरा को शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को गौ अभ्यारण्य में भेजने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed