फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DBTL, scheme, ludhiana, not, ready

डीबीटीएल स्कीम के लिए तैयार नहीं लुधियाना

Sat, 15 Nov 2014 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 15 Nov 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
DBTL, scheme, ludhiana, not, ready
यूपीए सरकार की तर्ज पर ही एलपीजी की सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में देने की स्कीम को एनडीए सरकार ने आगे बढ़ा दिया है। पंद्रह नवंबर से लुधियाना में यह योजना शुरू कर दी गई है, लेकिन आर्थिक राजधानी इसके लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है।
विज्ञापन



अभी तक बैंकों के पास रसोई गैस कनेक्शन को जोड़ने के लिए ऑन लाइन सिंक्रोनाइजेशन सिस्टम अपडेट नहीं हुआ है। ऐसे में अधूरी तैयारियों के साथ योजना को लागू करने से उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ना तय है। हालांकि सरकार ने इसमें तीन माह का वक्त दिया है, लेकिन बैंक खाते में सब्सिडी हासिल करना टेढ़ी खीर हो सकता है।
विज्ञापन



काबिलेजिक्र है कि यूपीए सरकार ने भी एलपीजी उपभोक्ताओं को सीधे सब्सिडी देने की योजना शुरू की थी, लेकिन कई कारणों के कारण यह योजना अधर में ही लटक गई। हालत यह रही कि लिंक होने के बावजूद उपभोक्ताओं को सब्सिडी पाने के लिए तीन-तीन माह तक गैस एजेंसी और बैंकों के चक्कर काटने पड़े। कई ग्राहकों द्वारा दस्तावेज देने के बावजूद कनेक्शन लिंक नहीं हो पाए और वे सब्सिडी नहीं पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब एनडीए सरकार ने इस योजना को आगे बढ़ाया है। पहले चरण में 15 नवंबर से पंजाब के छह जिलों समेत देश के 54 जिलों में यह योजना लागू की जा रही है, जबकि एक जनवरी में पूरे देश में यह योजना शुरू की जाएगी। लुधियाना में तकरीबन दस लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें से 58 फीसदी बैंकों के साथ लिंक हो चुके हैं, जबकि 68 फीसदी गैस एजेंसी के साथ जुड़ चुके हैं। बाकी को लिंक करने का काम बकाया है। स्कीम को लागू करने के लिए तीन माह का वक्त दिया गया है।


करीब 50 हजार परिवारों के पास अकाउंट नहीं
प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अभी तक जिले के बैंकों ने 4.60 लाख नए बैंक अकाउंट खोल दिए हैं। बैंकों को लगता है कि अभी 50 हजार परिवारों के पास अकाउंट नहीं हैं, उनको खोलने के लिए बैंक अधिकारी लगातार सक्रिय हैं। निर्धारित अवधि में बकाया 50 हजार अकाउंट भी खोल दिए जाएंगे।


आधार कार्ड के लिए डीलरों ने लगाए कैंप
लुधियाना एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान मनजीत सिंह का कहना है कि आज से ही सरकारी निर्देश के तहत स्कीम को लागू करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। लोगाें को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है और उनसे आधार कार्ड मांगा जा रहा है। एसोसिएशन ने आधार कार्ड बनाने के लिए चार एजेंसियों बचन गैस, दीवान गैस, अवतार फ्लेम्स और कैलाश गैस पर आधार कार्ड बनाने के कैंप लगाए हैं। मनजीत का दावा है कि ग्राहकों को हर तरह की सहूलियतें दी जाएंगी।


सिस्टम को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू : जग्गी
पंजाब एंड सिंध बैंक के लीड मैनेजर एमएस जग्गी का कहना है कि आज से ही स्कीम को लुधियाना में लागू किया गया है। सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर एलपीजी कनेक्शन को बैंक अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा।



सरकार की डीबीटीएल योजना
-डीटीबीएल स्कीम में तीन माह का वक्त दिया गया है
-तीन माह तक मौजूदा सिस्टम की तरह की सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलेगा
-तीन माह में उपभोक्ता को बैंक अकाउंट नंबर और गैस नंबर लिंक कराना होगा
-15 फरवरी के बाद फिर तीन माह का और वक्त दिया जाएगा, लेकिन इस दौरान सिलेंडर बिना सब्सिडी के मिलेगा और सब्सिडी सरकार के पास जमा रहेगी, आधार कार्ड के साथ लिंक होते ही सब्सिडी ग्राहकों के खाते में आ जाएगी।
-जिन ग्राहकों के पहले से ही आधार कार्ड, गैस कनेक्शन और बैंक अकाउंट लिंक हैं, उनको अब नए सिरे से कुछ नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed