फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather update: winter season in chandigarh, Day and night temperature dropped

चंडीगढ़ में सर्दी ने दी दस्तक, दिन और रात का तापमान भी गिरा, सुबह-शाम का मौसम सुहावना

Wed, 30 Sep 2020 02:02 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 30 Sep 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
weather update: winter season in chandigarh, Day and night temperature dropped
चंडीगढ़ मौसम - फोटो : amar ujala
मानसून की विदाई की तारीख नजदीक आ गई है। अगले 24 से 48 घंटे के बीच चंडीगढ़ से मानसून की विदाई के पूरे आसार हैं। मौसम की स्थितियां पूरी तरह से अनुकूल बताई जा रही हैं। इसके साथ ही दिन व रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सोमवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस कम था।
विज्ञापन


रात के तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार रात का तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो रविवार रात के मुकाबले .3 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया है कि गिरावट का क्रम जारी रहेगा। 15 अक्तूबर के बाद से रात के तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


सुरेंद्र पाल के मुताबिक, पंजाब के कुछ हिस्सों से मानसून चला गया है। इसके साथ ही हवाओं की दिशा में भी परिवर्तन आया है। अब पश्चिमी हवाओं का चलना शुरू हो गया है। ये हवाएं पहाड़ों की ओर से आती हैं, इसलिए इन हवाओं में ठंडक होती है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, लेकिन कमजोर होने की वजह से इसका असर मैदानी इलाकों में नहीं रहेगा। संभव है कि हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो। यदि ऐसा होता है तो तापमान में और गिरावट आएगी। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 35 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जा सकता है।

बारिश न होने के बावजूद बढ़ी ठंड
उत्तर भारत के इलाकों को छोड़कर मानसून सितंबर में भी मेहरबान रहा है। चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में बारिश नहीं हुई। इसके बावजूद सितंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान में गिरावट शुरू हो गई। दरअसल, बीते सप्ताह श्रीनगर व हिमालय की ऊंची पहाड़ियों में कई जगह बर्फबारी हुई थी। जिस दिन बर्फबारी हुई, उसके अगले दिन हवाओं की दिशा में परिवर्तन आ गया।


पश्चिमी दिशा की ओर से हवाएं चलने लगी, जो मैदानी इलाकों में ठंडक ले आईं। इस वजह से सुबह और शाम को मौसम सुहाना हो गया है। दिन का तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक दिन के तापमान ज्यादा ही रहेंगे। संभव है कि इसमें एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed