फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Davinder and Mohit selected for FIG Aerobics Gymnastics World Cup

Chandigarh News: एफआईजी एरोबिक्स जिमनास्टिक वर्ल्ड कप के लिए दविंदर और मोहित का चयन

Tue, 27 May 2025 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Davinder and Mohit selected for FIG Aerobics Gymnastics World Cup
चंडीगढ़। एफआईजी एरोबिक्स जिमनास्टिक वर्ल्ड कप एजीएफ ट्रॉफी का आयोजन अजरबेजान के शहर बाकू में किया जाना है। जहां इसके मुकाबले 13- 15 जुलाई 2025 को खेले जाने हैं। इस इंटरनेशनल स्तर के वर्ल्ड कप में विश्व भर से बेहतर खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ से दो जिमनास्टिक खिलाड़ी दविंदर सिंह और मोहित भंडारी का चयन हुआ है। यह दोनों ही खिलाड़ी कोच शशि नरायण के ट्रेनी हैं। एफआईजी एरोबिक्स जिमनास्टिक वर्ल्ड कप एजीएफ ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम का चयन जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया है। दविंदर सिंह और मोहित भंडारी देश के बेहतरीन जिमनास्टिक खिलाड़ियों की श्रेणी में हैं। इन दोनों का चयन बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इन दोनों के अलावा कोच के तौर पर चंडीगढ़ से दीपक गुप्ता और जज के तौर पर महाराष्ट्र के योगेश हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed