{"_id":"663098f963797c78b009df42","slug":"daughter-of-ips-couple-from-punjab-died-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब की IPS दपंती की चार साल की बेटी की मौत, गले में खाना फंसने के कारण गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब की IPS दपंती की चार साल की बेटी की मौत, गले में खाना फंसने के कारण गई जान
Tue, 30 Apr 2024 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:58 PM IST
सार
आईपीएस दंपती रवजोत ग्रेवाल और नवनीत बैंस फिलहाल फतेहगढ़ साहिब और जगरांव में एसएसपी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
आईपीएस दंपती
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की आईपीएस दंपती की चार साल की बेटी की मौत हो गई है। फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी रवजोत ग्रेवाल और जगराओं के एसएसपी नवनीत बैंस की चार वर्षीय बेटी नायरा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार, बच्ची के गले में खाना फंसने के कारण उसकी जान गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खाना खाते समय बच्ची के गले में खाना फंस गया था। जिस कारण उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। पता चलते ही बच्ची को तुरंत मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का अंतिम संस्कार मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के श्मशान घाट में किया जाएगा।
विज्ञापन