{"_id":"65b2064d7432a8384a0cefa3","slug":"daughter-in-law-of-social-worker-family-of-phagwara-drowns-in-australia-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फगवाड़ा के समाजसेवी परिवार की बहू की ऑस्ट्रेलिया में मौत, समुद्र में तीन रिश्तेदारों के साथ डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: फगवाड़ा के समाजसेवी परिवार की बहू की ऑस्ट्रेलिया में मौत, समुद्र में तीन रिश्तेदारों के साथ डूबी
Thu, 25 Jan 2024 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:37 PM IST
सार
रीमा सोंधी अपने पति संजीव सोंधी के साथ ऑस्ट्रेलिया अपने मायके परिवार में गई थी। इसी दौरान फिलिप द्वीप के पास वे समुद्र में डूब गईं। उनके साथ उनके तीन रिश्तेदारों की डूबने से मौत हो गई। हादसे में रीमा के पति संजीव बाल-बाल बच गए। बहू की मौत के बाद से फगवाड़ा के सोंधी परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
रीमा सोंधी और विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
फगवाड़ा के समाजसेवी सोंधी परिवार की बहू की ऑस्ट्रेलिया में डूबने से मौत हो गई है। परिजनों के मुताबिक रीमा सोंधी ऑस्ट्रेलिया में घूमने गई थी। जहां फिलिप द्वीप के समुद्र में डूबने से उनकी मौत हो गई।
दीपक सोंधी ने बताया कि उनकी भाई संजीव सोंधी और भाभी रीमा सोंधी के साथ कुछ दिन पहले फगवाड़ा से ऑस्ट्रेलिया अपने परिजनों से मिलने गई थी। आज उनको सूचना मिली कि रीमा सोंधी की पानी में डूबने से मौत हो गई है। हादसे में रीमा सोंधी के साथ उनके मायके के दो रिश्तेदारों की भी मौत हो गई है, जबकि एक अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद सोंधी परिवार गहरे सदमे में है। जब हादसा हुआ तब संजीव सोंधी भी पत्नी के साथ मौजूद था लेकिन वह पानी में डूबने से बाल-बाल बच गया। दीपक सोंधी ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके परिवार के साथ ऐसी त्रासदी होगी। रीमा सोंधी के शव को ऑस्ट्रेलिया से फगवाड़ा लाकर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।