फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Daughter-In-Law And Grandsons Expelled Elderly Couple From Home In Haryana

बेटे की मौत के बाद बहू और पोतों ने घर से निकाला, अपने मकान के सामने तिरपाल में रहने को मजबूर

Sat, 26 Dec 2020 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Dec 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Daughter-In-Law And Grandsons Expelled Elderly Couple From Home In Haryana
घर के बाहर बैठा बुजुर्ग दंपती। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के हिसार में संपत्ति के लालच में बुजुर्गों को घर से बाहर निकालने के एक माह में दो मामले सामने आ चुके हैं। एक मामला दिसंबर की शुरुआत में सामने आया था और दूसरा मामला शुक्रवार को उजागर हुआ। यह मामला हिसार के 12 क्वार्टर रोड पर स्थित नेताजी कॉलोनी का है। यहां कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय कलावती व उनके पति रामबिलास को पुत्रवधू और पोतों ने मकान पर कब्जा कर घर से बाहर निकाल दिया है। कड़ाके की ठंड में बुजुर्ग दंपती को घर के बाहर ही तिरपाल लगाकर समय बिताना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


बुजुर्ग दंपती ने इस बारे में डीसी डॉ. प्रियंका सोनी को गुरुवार को लिखित शिकायत दी। शिकायत में कलावती ने बताया कि उसके बेटे गिरवर सिंह का जुलाई 2019 में देहांत हो गया था। गिरवर सिंह नगर निगम में डीसी रेट पर सफाईकर्मी था। उसके देहांत के बाद उसकी पुत्रवधू सुनीता व पोते अजय और विजय ने उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी और घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हर बार किस्मत नहीं देती साथ...दो माह पहले मौत के मुहाने से लौटा, अब ठीक वैसे ही 'साथी' संग गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय वे रिश्तेदारी में भटकते रहे लेकिन अब मजबूरन उन्हें घर के बाहर ही तिरपाल लगाकर रहना पड़ रहा है। कलावती ने शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2001 में 50 गज का एक मकान योग नगर में खरीदा था। उस मकान पर अब उसकी पुत्रवधू व दोनों पोते कब्जा किए बैठे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उनके बेटे गिरवर की मौत के बाद उन्हें पांच लाख रुपये मुआवजा मिला था। 

यह मुआवजा उनकी पुत्रवधू ने हड़प लिया। पीड़ित दंपती का आरोप है कि जनवरी 2018 में उन्होंने आरोपियों को 70 हजार रुपये व 30 जुलाई 2019 को 50 हजार रुपये ब्याज पर लाकर दिए थे। वह भी नहीं लौटाए तो उन्हें अपने गहने बेचकर ये रुपये चुकाए। इसके बाद उन्होंने नवंबर 2019 को तीनों को बेदखल कर दिया और आरोपियों से मकान का कब्जा छुड़वाने के लिए अदालत में केस दायर किया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें यातनाएं देनी शुरू कर दीं। बुजुर्ग दंपती का आरोप है कि उन्हें खाना भी नहीं दिया जाता और मारपीट की जाती है। अधिक ठंड में अपना मकान होते हुए भी उन्हें घर के बाहर तिरपाल लगाकर रहना पड़ रहा है।

आजाद नगर में 97 वर्षीय वृद्धा को निकाला था
इससे पहले दिसंबर माह की शुरुआत में ही 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसकी पुत्रवधू ने कपड़ों सहित घर से निकाल दिया था। उसका वीडियो पड़ोसी ने वायरल कर दिया था, जिसके बाद मामला मीडिया में आया था। उस मामले में प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई थी। उस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी भी यहां पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें- कौन थे पंडित गोलकनाथ, जिनके नाम पर बना पंजाब का सबसे पुराना चर्च, रोचक है इतिहास

डीसी से शिकायत की है
बुजुर्ग दंपती हमारे संपर्क में आया तो इनका केस अदालत में लगा दिया गया था। कोरोनाकाल के चलते केस लेट हो गया। इस दंपती ने कल मेरे साथ जाकर डीसी से मुलाकात की थी। उस दौरान डीसी कहीं दौरे पर जा रही थीं तो बात नहीं हो सकी सिर्फ उन्हें अर्जी ही दे सके। - राजकुमारी, अधिवक्ता, हिसार।

हमारे पास शिकायत नहीं आई है

इस मामले की हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है या मीडिया के माध्यम से भी पता चलता है तो अवश्य संज्ञान लिया जाएगा। आजाद नगर के मामले में एसपी को निर्देश दिए गए थे। उन्होंने उस एरिया के थाना प्रभारी को मामले में उचित कार्रवाई के आदेश दिए थे। - प्रीति भारद्वाज, कार्यकारी अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग।

बुजुर्ग दंपती की मदद के लिए अधिकारियों से बोला है

ऐसी शिकायत आई है। उस पर तुरंत कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बुजुर्ग दंपती को हरसंभव मदद के लिए भी संबंधित अधिकारियों को बोला गया है।  -डॉ. प्रियंका सोनी, उपायुक्त, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed