फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dates of PU entrance examinations not declared, students worried about admission

पीयू की प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां घोषित नहीं, छात्र दाखिले को लेकर चिंतित

Mon, 14 Jun 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Dates of PU entrance examinations not declared, students worried about admission
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं होंगी या नहीं, यह अभी तय नहीं है। ऐसे में छात्र परेशान हैं कि दाखिले कैसे होंगे। परीक्षा के जरिए या मेरिट से। विद्यार्थी हर दिन पीयू के अधिकारियों से फोन पर संपर्क साध रहे हैं। वह अधिक चिंतित इसलिए हैं कि कहीं पीयू के चक्कर में दूसरे विश्वविद्यालयों में दाखिलों से वंचित न रह जाएं।
विज्ञापन

पीयू सीईटी, पुटाहट से लेकर छह से सात प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करता है। इन परीक्षाओं में भाग लेने के लिए हजारों विद्यार्थी आवेदन करते हैं। कोरोना काल से लेकर अब तक का जो माहौल प्रवेश परीक्षाओं का रहा हो या फिर मेरिट का। इन सबको लेकर विद्यार्थी असमंजस में रहे हैं, क्योंकि पीयू की स्थिति साफ नहीं है कि प्रवेश किस आधार पर होंगे। कैलेंडर के मुताबिक तो पीयू ने प्रवेश परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी थी, लेकिन बाद में उन्हें स्थगित कर दिया। इससे विद्यार्थियों को शक है कि कहीं पिछले साल की तरह प्रवेश मेरिट के आधार पर तो नहीं होंगे। फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसी को लेकर विद्यार्थी हर दिन किसी न किसी को फोन करके प्रवेश के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। यदि पीयू ने जल्द स्थिति साफ नहीं की तो सीटें खाली रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed