{"_id":"6527839fcc75d77b60005f15","slug":"date-of-municipal-corporation-elections-in-punjab-all-update-news-in-hindi-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब में 15 नवंबर से पहले होंगे निगम चुनाव, नोटिफिकेशन जारी, राज्य चुनाव आयोग को भेजी जाएगी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब में 15 नवंबर से पहले होंगे निगम चुनाव, नोटिफिकेशन जारी, राज्य चुनाव आयोग को भेजी जाएगी सूचना
Thu, 12 Oct 2023 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:27 AM IST
सार
निगम चुनाव पांच जिलों में जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और फगवाड़ा में होगा। राज्य चुनाव आयोग को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
पंजाब में निगम चुनाव की अधिसूचना जारी।
- फोटो : फाइल
विस्तार
स्थानीय निकाय विभाग ने पंजाब के पांच नगर निगमों के चुनाव कराने के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार पांच नगर निगमों- अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा में नवंबर माह के पहले 15 दिन में चुनाव कराए जा सकते हैं। निकाय विभाग के सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पंजाब नगर निगम अधिनियम, 1976 की धारा 7-ए के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंजाब के राज्यपाल के निर्देशानुसार पांच नगर निगमों के सदस्यों का चुनाव नवंबर माह के पहले पखवाड़े के भीतर आयोजित किए जाएं। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब राज्य चुनाव आयुक्त की ओर से चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
12 नवंबर को दीपावली का त्योहार है, लिहाजा चुनाव नवंबर के पहले सप्ताह में हो सकते हैं। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों ने भी कमर कसना शुरू कर दिया है। फगवाड़ा में चुनाव पहली बार होने जा रहे हैं, जबकि बाकी चारों में निगम हाउस का कार्यकाल खत्म हो चुका है। जालंधर में तो एक साल से कार्यकाल खत्म है और शक्तियां निगम कमिश्नर के पास हैं।
विज्ञापन
अमृतसर, जालंधर, लुधियाना व पटियाला में जनवरी 2023 से ये चुनाव लंबित हैं। तारीख की घोषणा बाद में होगी। स्थानीय निकाय विभाग ने वार्डबंदी का काम लगभग पूरा कर लिया है। इस समय आपत्तियां मांगी गई हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वार्डबंदी का काम इसी महीने पूरा कर लिया जाएगा। इसकी सूचना राज्य चुनाव आयोग को दे दी जाएगी।
विज्ञापन