फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Data of Corona Deceased in Chandigarh Health Department is not Updated

चंडीगढ़: अप्रैल में सरकारी आंकड़े में कोरोना से 102 की मौत दर्ज, श्मशान घाट में जलीं 144 चिताएं 

Thu, 13 May 2021 03:29 PM IST
निवेदिता वर्मा नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 May 2021 03:29 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों के साथ ही मृतकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इस कारण निगम ने सेक्टर-25 व इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्मशान घाट में कोरोना मृतकों के शवों के दाह संस्कार की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
Data of Corona Deceased in Chandigarh Health Department is not Updated
चंडीगढ़ के श्मशानघाट में हो रहा अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में अप्रैल माह में कोरोना मृतकों की संख्या में स्वास्थ्य विभाग और श्मशान घाटों के आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया है। अप्रैल में शहर में कोरोना संक्रमण से कुल 144 मौत हुईं हैं जबकि सरकारी आंकड़ों में 102 मौतों का ही जिक्र है। ऐसे में 42 ऐसे कोरोना मृतकों के शवों का भी अंतिम संस्कार किया गया, जिनका श्मशान घाट के अलावा कहीं कोई रिकार्ड नहीं है।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों के साथ ही मृतकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इस कारण निगम ने सेक्टर-25 व इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्मशान घाट में कोरोना मृतकों के शवों के दाह संस्कार की व्यवस्था की है। अप्रैल माह में शहर के श्मशान घाटों में कुल 345 शवों का दाह संस्कार किया गया। इसमें 201 बाहरी और 144 चंडीगढ़ के मरीज थे। 
विज्ञापन



सरकारी आंकड़ों में पूरे अप्रैल में कोरोना संक्रमण से 102 लोगों की ही मौत बताई गई है। इस तरह 42 मौतों का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। ट्राइसिटी के कारण मोहाली व पंचकूला के अस्पतालों के मृतकों के शव भी काफी संख्या में चंडीगढ़ लाए जाते हैं। खासकर पीजीआई में इलाज कराने आए मरीजों के शव दाह चंडीगढ़ में भी होते हैं। चंडीगढ़ में पंजाब के शव दाह के आंकड़े सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद हरियाणा व हिमाचल प्रदेश का नंबर आता है। इसके अलावा दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश के भी मरीजों का शव दाह चंडीगढ़ में होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मई में अब तक 264 शवों का हो चुका है अंतिम संस्कार

संक्रमण कितनी तेजी से फैल रहा है इसका अंदाजा मई के सिर्फ 11 दिनों के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। मई माह में अब तक चंडीगढ़ व बाहर के कुल 264 संक्रमित शवों का दाह संस्कार किया जा चुका है। इसमें 170 शव सेक्टर-25 जबकि 94 शव इंडस्ट्रियल एरिया के श्मशान घाट में जलाए गए हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा मृतकों की संख्या पंजाब की है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार मई माह में अब तक चंडीगढ़ में 107 मौतें हो चुकीं हैं। 

इंडस्ट्रियल एरिया के श्मशान घाट में रातोंरात बढ़वाए दो टीन शेड 
कोरोना मृतकों के शवों के दाह संस्कार का दबाव बढ़ा तो निगम ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्मशान घाट में रातोंरात 2 टीन शेड बढ़वा दिए हैं। निगम के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम सेक्टर 25 और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्मशान घाट में कोरोना संक्रमित मरीजों का दाह संस्कार करवा रहा है। 

सेक्टर 25 में 3 प्लेटफार्म पर शव दाह होते हैं। एक प्लेटफार्म पर 2 शवों का दाह संस्कार हो सकता है। वहीं इंडस्ट्रियल एरिया में 8 प्लेटफार्म हैं, जहां 16 शवों का एक साथ दाह संस्कार किया जा सकता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक शव दाह की व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया है। 2 नए टीन शेड में 4 से 6 शवों के दाह संस्कार की जगह बढ़ जाएगी।

हमारे पास जो आंकड़े होते हैं, वह चंडीगढ़ के अस्पतालों और आईडीएसपी टीम से मिलते हैं। कुछ यहां के निवासी बाहर से टेस्ट करवा लेते हैं। ऐसे में वहां की आईडीएसपी टीम से हमें जानकारी नहीं मिल पाती है। इसके अलावा कुछ लोगों की घरों में ही मौत हो जाती है, उनके किसी अस्पताल में भर्ती न होने के कारण मौत का आंकड़ा हम तक नहीं पहुंच पाता है। इसलिए हमारे और श्मशान घाट के आंकड़ों में अंतर आता है। हम अपनी आईडीएसपी टीम को भी श्मशान घाट से आंकड़े मिलाने के लिए कहेंगे ताकि किसी स्तर पर कोई चूक न हो। -डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed