फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   danil ali performance, voilin player performance, prachin kala kendra, chandigarh

वॉयलिन पर 12 सुरों की भैरवी, दानिश अली ने लूटी वाहवाही

Wed, 11 May 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 May 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
danil ali performance, voilin player performance, prachin kala kendra, chandigarh
वॉयलिन प्लेयर दानिश अली - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन कला केंद्र में वॉयलिन पर 12 सुरों की भैरवी पेश करके दानिश अली ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। केंद्र की 222 वीं बैठक में दानिश अली ने वॉयलन की सुंदर प्रस्तुति दी। दिल्ली से आए युवा एवं प्रतिभावान कलाकार दानिश अली दिल्ली घराने से हैं। दानिश का परिवार भी संगीतमय है।
विज्ञापन


दानिश ने अपने चाचा अीलन खां से वायलन की शिक्षा ली। विदेश में भी प्रस्तुति देकर दानिश ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बुधवार को दी प्रस्तुति की शुरूआत दानिश ने राग श्री से की। जिसमें सबसे पहले ख्याल में विलंबित लय प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोहा। इसके बाद उन्होंने मध्य लय में छोटा ख्याल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इसके बाद राग बिहाग पेश किया। कार्यक्रम का समापन राग भैरवी से किया। जिसमें इन्होंने अपने घराने की विशेष 12 सुरों की भैरवी प्रस्तुत करके खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में तबले पर जुहैब अहमद खां ने साथ निभाया। इस अवसर पर प्राचीन कलाकेंद्र की रजिस्ट्रार गुरु शोभा कौसर ने कलाकारों को पुष्प देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed