फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Damage reached to 100 feet high Tricolor

100 फीट ऊंचे तिरंगे को पहुंचा नुकसान, जानें क्या रही वजह

Sun, 23 Apr 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 23 Apr 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
Damage reached to 100 feet high Tricolor
तेज आंधी से राष्ट्रीय ध्वज को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
100 फीट की ऊंचाई से तिरंगा बड़े गर्व से लहरा रहा था, लेकिन अब उसे नुकसान पहुंचा है। जिस पर अब प्रशासनिक तर्क कुछ ऐसे हैं। जैसे तिरंगे के लिए उनकी कोई जिम्मेदारी ही तय न होती हो। तिरंगे को कई स्थानों पर स्थापित तो कर दिया गया है, लेकिन ऊंचाई अधिक होने से ध्वज की देखभाल के लिए कोई योजना नहीं है। मकसूदां फ्लाईओवर व नगर निगम के मुख्य द्वार पर यह तिरंगे फहराये गए थे। अधिक ऊंचाई और हवा के तेज दबाव की वजह से ये बार-बार फट रहे हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात और शनिवार को चली तेज आंधी की वजह से नगर निगम के बाहर लगे 100 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद भी काफी समय तक ध्वज ऐसे ही फहराता रहा, लेकिन किसी भी अधिकारी की उस पर नजर नही पड़ी।
विज्ञापन


अधिकारियों की इस अनदेखी से कई देशभक्तों के दिल को ठेस भी पहुंची है। उन्होंने इस संबंध में निगम अधिकारियों को शिकायत भी की है। मेयर सुनील ज्योति ने बताया कि शुक्रवार रात चली आंधी की वजह से राष्ट्रीय ध्वज को नुकसान पहुंचा है। अब इसे उतार लिया गया है। जल्द ही नए राष्ट्रीय ध्वज को फहरा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरहद पर भी तिरंगे का हो चुका है अपमान

Damage reached to 100 feet high Tricolor
सरहद पर फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा - फोटो : File
पिछले तीन दिनों से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा अटारी पर 350 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने में नाकामी के कारण अधिकारियों पर उंगली उठने लगी है। कहा जा रहा है कि अधिकारियों ने झंडा स्थापित करने से पहले तकनीकी चीज़ों का ख़याल नहीं रखा।  ख़बरों के मुताबिक़ 350 फुट के ध्वज स्तंभ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पिछले कई दिनों से नहीं लहरा रहा है।

अटारी बार्डर पर फहराया गया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा (360 फीट) पांच बार फटा, जिसके बाद उसे उतार लिया गया। इस तिरंगे को पिछले 6 मार्च को पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने फहराया था। पाकिस्तान के लाहौर शहर से भी दिखने वाले इस राष्ट्रीय ध्वज की एक झलक पाने के लिए देश-दुनिया से पर्यटक यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed