फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh police raids in many places to search misdeed accused

Chandigarh News: पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की तलाश, खरड़ समेत कई जगह दी दबिश

Wed, 28 Dec 2022 10:34 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 28 Dec 2022 10:34 AM IST
सार

युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान परविंदर सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 डी के तहत केस दर्ज किया है। दूसरे आरोपी सन्नी की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Chandigarh police raids in many places to search misdeed accused
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के मकान में शिमला की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 24 घंटे बाद भी मुख्य आरोपी सन्नी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खरड़ समेत पंजाब के कई इलाकों में दबिश दी। पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी है कि सन्नी व उसके दोस्त ने जूस में कोई नशीली चीज देकर उसे बेहोश कर दिया, जिसके बाद दुष्कर्म किया गया। इसके बाद पुलिस ने केस में धारा 328 भी जोड़ दी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मामले में दूसरा आरोपी सन्नी पहले खरड़ में देखा जाता था, इस वजह से पुलिस बयान के आधार पर दबिश दे रही है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया है कि वह शिमला की रहने वाली है। उसके गांव की रहने वाली एक सहेली मोहाली में किराये के मकान में रहती है और नौकरी करती है।

विज्ञापन

 

वह नौकरी के सिलसिले में अपनी सहेली के पास आकर रहने लगी। इस बीच उसकी मुलाकात आरोपी सन्नी से हुई। सन्नी से वह करीब 20 दिन से फोन के जरिए संपर्क में थी। एक दिन आरोपी सन्नी ने उसे शहर घूमने के लिए साथ चलने को कहा। पीड़िता ने उसे मना किया लेकिन आरोपी के बार-बार कहने पर दबाव में आकर उसके साथ घूमने चली गई। इस दौरान आरोपी सन्नी अपने दोस्त आरोपी परविंदर सिंह के मकान में एक काम के बहाने ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जहां पीड़िता को दोनों ने बंधक बनाकर उसके साथ चार दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बीच पीड़िता किसी तरह आरोपियों को चकमा देकर भागने में कामयाब रही। पीड़िता वहां से भागकर सेक्टर-39 पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।


एक आरोपी न्यायिक हिरासत में
युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान परविंदर सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 डी के तहत केस दर्ज किया है। दूसरे आरोपी सन्नी की पुलिस तलाश कर रही है। इन दोनों ने ही युवती के साथ एक मकान में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी परविंदर सिंह को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed