फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cylinder explodes, chlorine gas leak, 20 people injured

Chandigarh News: धमाके के साथ फटा सिलिंडर, क्लोरीन गैस का रिसाव, 20 लोग चपेट में आए

Tue, 04 Jul 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Cylinder explodes, chlorine gas leak, 20 people injured
लालड़ू। लालड़ू स्थित चौंदहेड़ी कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक ट्यूबवेल के कमरे में रखे क्लोरीन गैस सिलिंडर में अचानक धमाके के बाद गैस लीक हो गई। ट्यूबवेल के आसपास रहने वाले करीब 20 लोग गैस की चपेट में आ गए और दम घुटने के साथ उनमें खांसी की दिक्कत और आंखों में जलन शुरू हो गई। आनन-फानन इलाकावासियों ने सभी को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती करवाया। इनमें एक गर्भवती और तीन वर्षीय बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें जीएमसीएच-32 में रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग डेराबस्सी के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गैस सिलिंडर को निष्क्रिय कर स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाली मोनिका, हरदीप कौर और इतवारी ने बताया कि दोपहर बाद अचानक पास स्थित ट्यूबवेल से गैस लीक होने लगी, जिसके बाद अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और खांसी के साथ आंखों में जलन शुरू हो गई। वह लोग कुछ समझ पाते उससे पहले बच्चे, औरतें और बुजुर्ग बेसुध होने लगे। हवा का रुख मकानों की ओर होने के चलते गैस का असर तेजी से हुआ। ऐसे में उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाकर थ्रीव्हीलर और अन्य वाहनों से प्रभावित लोगों को सरकारी अस्पताल लालड़ू पहुंचाया। लोगों ने कहा कि लालडू सरकारी अस्पताल में दोपहर बाद सुविधा नहीं मिलने के चलते मरीजों तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में ट्यूबवेल ऑपरेटर संदीप कुमार, कमला पत्नी हिम्मती, जासीन पुत्री मुंडु, एडविन पुत्र मार्टिन, मोहित कुमार पुत्र काका राम, प्रिया पुत्री सोहराई, फूलमती, अंकित, रुबल देवी, हरप्रीत सिंह, सीमा पत्नी अशोक कुमार, हुसनप्रीत कौर को तुरंत उपचार दिया गया। इनमें से सीमा व प्रिया को जीएमसीएच-32 रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूबवेल ऑपरेटर संदीप ने बताया कि क्लोरीन का गैस सिलिंडर करीब सात-आठ साल से कमरे में लावारिस हाल पड़ा था। सोमवार को धूप में पड़े-पड़े करीब तीन बजे अचानक सिलिंडर में धमाका हो गया। चारों तरफ कुछ देर के लिए सफेद धुआं फैल गया।


घास हुई पीली, मवेशियों की आंखों से निकली झाग
ग्रामीणों ने बताया कि गैस के कारण आसपास के सभी पेड़-पौधे मुरझा गए और घास भी पीली हो गई। गैस की चपेट में पास बंधे मवेशी भी आ गए। उनकी आंख और नाक से पीली झाग निकलने लगी। लोगों ने उन्हें वहां से खोलकर तुरंत बाएं-दाएं किया। उन पर कई घंटों तक गैस का असर दिखाई दिया। गैस की वजह से चारों तरफ पीला-पीला नजर आने लगा।


दमकल विभाग ने खुले में ही छोड़ दिया सिलिंडर
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस क्लोरीन सिलिंडर से गैस लीक हुई थी, दमकल विभाग ने उसे खुले में ही छोड़ दिया है जबकि सिलिंडर का काफी हिस्सा खुला है। इससे दोबारा गैस का रिसाव होने का डर सता रहा है। लोगों ने कहा कि जंग खाया हुआ सिलिंडर पिछले कई वर्षों से यहां पड़ा है। समय रहते इसे यहां से क्यों नहीं हटाया गया।


कोट्स
ट्यूबवेल वाले कमरे में काफी सालों से क्लोरीन गैस का सिलिंडर मौजूद था, जो लीक हो गया। ट्यूबवेल ऑपरेटर ने घुटन महसूस होने पर सिलिंडर को बाहर खुले में एक गड्ढे में रख दिया था, जिसमें बाद में लीकेज हो गई।
- गुरबख्शीश सिंह, ईओ, लालड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed