फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cycle for Challenge: Chandigarh selected in 11 major cities of Country, Got Reward of one crore  

साइकिल फॉर चैलेंज: देश के प्रमुख 11 शहरों में आया चंडीगढ़ का नाम, मिला एक करोड़ का इनाम 

Thu, 29 Jul 2021 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Jul 2021 10:10 AM IST
सार

योजना के अंतर्गत स्मार्ट सिटी की ओर से लोगों को जागरूक किया गया। इसमें आरडब्ल्यूए और युवाओं को भी शामिल किया गया। साथ ही 25 डॉकिंग से 125 साइकिलें चलाई गईं।

विज्ञापन
Cycle for Challenge: Chandigarh selected in 11 major cities of Country, Got Reward of one crore  
स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइकिल फॉर चैलेंज अभियान के तहत चंडीगढ़ देश के प्रमुख 11 शहरों में चुना गया है। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में चंडीगढ़ को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला है। मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने यह पुरस्कार स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ के सीईओ केके यादव और जीएम एनपी शर्मा को ऑनलाइन सौंपा।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव ने बताया कि इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसर्पोटेशन एंड डेवलपमेंट योजना के तहत देशभर में सर्वे कराया गया था। लॉकडाउन के दौरान चंडीगढ़ में साइकिल के प्रयोग में 65 प्रतिशत की वृद्धि पाई गई थी। इसी के तहत केंद्र ने जून 2020 में साइकिल फॉर चैलेंज प्रतियोगिता शुरू की। इसमें देश के 107 शहरों को शामिल किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत साइकिल चलाने के लिए बुनियादी ढांचों को कम लागत में लागू करना मुख्य उद्देश्य था। 
विज्ञापन



योजना के अंतर्गत स्मार्ट सिटी की ओर से लोगों को जागरूक किया गया। इसमें आरडब्ल्यूए और युवाओं को भी शामिल किया गया। साथ ही 25 डॉकिंग से 125 साइकिलें चलाई गईं। प्रतियोगिता के अंतर्गत चंडीगढ़ ने दूसरे चरण में प्रवेश करते हुए प्रमुख 25 शहरों में अपना स्थान बनाया। उसके बाद मंत्रालय ने प्रमुख 11 शहरों की सूची जारी की, जिसमें चंडीगढ़ को भी शामिल किया गया।  स्मार्ट सिटी के जीएम एनपी शर्मा ने बताया कि शहर में 200 किमी का साइकिल ट्रैक बिछाया जा चुका है। पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट के अंतर्गत जल्द 155 डॉकिंग स्टेशन से 1250 साइकिल चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चंडीगढ़ में शुरू हुए साइकिल फॉर चैलेंज अभियान के तहत 6 माह तक शहरवासियों ने साइकिल का उपयोग किया और एक लाख 10 हजार 504 किलोग्राम कार्बन डाईऑक्साइड को पर्यावरण में जाने से बचाया है। इस समय शहर में साइकिल के 55 हजार 252 सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। 10 दिसंबर से 13 मई तक साइकिल का उपयोग करके नागरिकों ने वातावरण में एक लाख 10 हजार 504 किग्रा कार्बन डाईऑक्साइड जाने से रोकी। लोगों की कैलोरी भी काफी खर्च हुई और वे सेहतमंद बने।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed