{"_id":"5e82027d8ebc3e78b8641963","slug":"curfew-in-punjab-attack-on-police-with-brick-and-stone-at-malerkotla-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू के बीच किक्रेट खेल रहे थे लोग, पुलिस ने रोका तो मारे ईंट-पत्थर, तीन पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू के बीच किक्रेट खेल रहे थे लोग, पुलिस ने रोका तो मारे ईंट-पत्थर, तीन पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती
Tue, 31 Mar 2020 09:29 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालेरकोटला में कर्फ्यू के दौरान गश्त कर रही पुलिस पार्टी पर करीब 24 लोगों ने ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में दो एएसआई और एक हवलदार घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को मालेरकोटला के माना फाटक के बाहर कर्फ्यू के दौरान क्रिकेट खेल रहे कुछ लोगों को जब गश्त कर रही पुलिस ने घर जाने को कहा तो उन्होंने ईंट-पत्थरों से पुलिस पार्टी पर हमलाकर दिया।
विज्ञापन
हमले में दो सहायक थानेदार हरप्रीत सिंह और सुखदेव सिंह समेत हवलदार रमनजीत सिंह घायल हो गए। तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस थाना सिटी-2 मालेरकोटला को सूचना मिली थी कि माना फाटक के बाहरी क्षेत्र में एक दुकानदार बगैर किसी मंजूरी के दुकान खोलकर महंगे भाव पर सामान बेच रहा है। जब पुलिस पार्टी उधर जा रही थी तो एक खाली जगह में क्रिकेट खेल रहे लोगों को पुलिस मुलाजिमों ने अपने घर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस मुलाजिमों पर करीब 20 से 25 लोगों ने हमला किया था। थाना सिटी-2 मालेरकोटला के प्रभारी दीपइंद्र सिंह जेजी के मुताबिक हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन