फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   culture progame in Tagore Theator

कलरफुल बोनांजा में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने जीता दिल

Thu, 15 Aug 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
culture progame in Tagore Theator
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में शिक्षा विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘कलरफुल बोनांजा’ का आयोजन किया। स्वतंत्रता संग्राम में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के नाम इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशासक के सलाहकार मनोज कुमार परिदा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में शिक्षा सचिव बीएल शर्मा गेस्ट ऑफ ऑनर रहे।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत डीएसई रुबिंदरजीत सिंह बराड़ के स्वागत भाषण के साथ की गई। इसके बाद शहर के विभिन्न प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के द्वारा देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर बोलते हुए परिदा ने कहा कि यह राष्ट्र के नागरिक का सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है कि वे उन लोगों के योगदान को महत्व दें, जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन लगा दिया। कहा कि हमें अपने छात्रों को जाति, रंग, धर्म और प्रदूषण से मुक्ति, भेदभाव से मुक्ति के पूर्वाग्रह से मुक्त होना सिखाना चाहिए।
विज्ञापन

इन स्कूलों ने दी प्रस्तुति
सेक्टर-15 स्थित डीएवी मॉडल स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्त्रस्म की शुरुआत हुई। सेक्टर-21 स्थित मानव मंगल स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति के गीत पर प्रस्तुति दी। सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स द्वारा ग्रुप सांग प्रस्तुति किया गया। सेक्टर-40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल ने क्लासिकल डांस और सेक्टर-38 वेस्ट स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने कव्वाली का प्रदर्शन किया। समारोह में सेक्टर-26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल के छात्रों द्वारा वाद्य यंत्रों का शानदार प्रदर्शन किया गया और जीजीएमएसएसएस-20 के छात्राओं द्वारा वाइब्रेंट पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed