फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cultarl

हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहीदी पर्व मनाया

Mon, 02 Dec 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
cultarl
हिंद की चादर 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का शहीदी पर्व रविवार को सभी गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजाकर मनाया गया। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर का भी लगाया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-22 के श्री गुरुद्वारा साहिब में सुबह 4 बजे दीवान सजाया गया। नित नेम के बाद यंग खालसा सेवा सोसाइटी, भाई हरप्रीत सिंह मोहाली वाले, स्त्री सत्संग सेक्टर-22, भाई दविंदर सिंह, भाई किशन सिंह, भाई बलविंदर सिंह लोपोके हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर ने संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया।
विज्ञापन

शाम के समय भी दीवान सजाया गया। भाई सुखदीप सिंह दमदमी टकसाल, श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पब्लिक स्कूल सेक्टर-35 के बच्चों के कीर्तन के बाद भाई किशन सिंह और भाई जगतार सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर ने कीर्तन किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ गुरुद्वारा स्थापन कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह सहगल, महासचिव गुरजोत सिंह साहनी, समाजसेवी परमदीप सिंह भबात, रघबीर सिंह रामपुर, नैब सिंह दाऊमाजरा, जसबीर सिंह उप्पल, इंदरजीत सिंह बिटटू, बाबा अजीत सिंह सैनी, बलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, गुरिंदर सिंह ओबेराय, इंदरपाल सिंह, अमृतपाल सिंह खालसा, विक्की चड्ढा, हरजिंदर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु सिंह सभा सेक्टर-19 के प्रधान तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि शहीदी पर्व पर कीर्तन दरबार सजाया गया और गुरु का अटूट लंगर चला। उन्होंने बताया कि सुबह और शाम कीर्तन और कथा का आयोजन हुआ। इसमें भाई गुरजंट सिंह हजूरी रागी, भाई गगनदीप सिंह हजूरी रागी, भाई मनदीप सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई अमनप्रीत सिंह पाउंआ साहिब वालों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed