फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU will run buses on long route from June 8

आठ जून से लंबी दूरी की बसें चलाएगा सीटीयू, 50 फीसदी यात्री बैठेंगे, ऑनलाइन मिलेगी टिकट

Fri, 05 Jun 2020 11:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 05 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
CTU will run buses on long route from June 8
सीटीयू बस - फोटो : फाइल फोटो

लोकल रूट की बसों को शुरू करने के बाद सीटीयू ने आठ जून से लांग रूट की बसें भी चलाने का एलान कर दिया है। सीटीयू की लांग रूट की बसें 50 प्रतिशत सवारियों के साथ आईएसबीटी-43 से चलाई जाएंगी। खास बात यह है कि टिकट विंडो पर न मिलकर सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेंगे। इसके अलावा बीच रास्ते में से सवारियों को चढ़ने व उतरने की इजाजत नहीं होगी।

विज्ञापन


यूटी प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए आदेशों के अनुसार चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने आठ जून से लांग रूट पर बसें सर्विस शुरू करने का फैसला किया है। यह बसें आईएसबीटी-43 से चलाई जाएंगी, जिनमें 50 प्रतिशत सवारियां ही बैठ सकेंगे। इसके अलावा यह बसें प्वाइंट-टू-प्वाइंट बेसिस पर चलाई जाएंगी। इसके अनुसार सवारियों को बीच रास्ते में कहीं से भी चढ़ने व उतरने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-  दो घंटे से ज्यादा पबजी नहीं खेल सकेंगे बच्चे, लेनी होगी माता-पिता की मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


बस की टिकट भी सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगी। फिलहाल सीटीयू ने रात में चलने वाली बस सर्विस को बंद रखने का फैसला किया है। कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले इसके लिए कई कदम भी उठाए गए हैं, जिनमें कि यात्रियों के बस में चढ़ने से पहले आईएसबीटी-43 पर सभी की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। इसके अलावा किसी भी यात्रा के शुरू होने व समाप्त होने पर बसों को सैनिटाइज किया जाएगा। गौरतलब है कि सीटीयू ने ट्राइसिटी के रूट पर लोकल बस सर्विस को पहले ही शुरू दिया है। लोगों ने लांग रूट पर बसें चलाने की मांग की थी, जिसको देखते हुए यह सर्विस शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed