{"_id":"5f7e1e568ebc3eefb700acce","slug":"ctu-buses-will-run-for-uttarakhand-from-this-week-chandigarh-news-pkl390256893","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृप्या ध्यान दें.... उतराखंड के कई जिलों के लिए शुरू की जाएगी सीटीयू की बस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृप्या ध्यान दें.... उतराखंड के कई जिलों के लिए शुरू की जाएगी सीटीयू की बस सुविधा
Thu, 08 Oct 2020 01:46 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
सीटीयू बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब और हरियाणा के लिए बस सर्विस शुरू करने के बाद चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) जल्द ही देहरादून समेत उत्तराखंड के अन्य जिलों के लिए बस सर्विस शुरू करने जा रहा है। सीटीयू को उत्तराखंड सरकार से बसें चलाने की इजाजत मिल गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के लिए भी जल्द ही बसें शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए राज्य सरकार से बातचीत जारी है।
जानकारी के अनुसार, एक हफ्ते के अंदर प्रशासन की ओर से देहरादून समेत उत्तराखंड के अन्य जिलों के लिए बसें शुरू कर दी जाएंगी। हिमाचल प्रदेश के लिए भी चंडीगढ़ को इसी हफ्ते इजाजत मिलने की उम्मीद है। इस बारे में परिवहन विभाग के निदेशक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड के लिए उन्हें इजाजत मिल गई है। अब एक-दो दिन में सीटीयू की बसों का संचालन उत्तराखंड के कई रूटों पर शुरू कर दिया जाएगा।
इसके लिए उन्होंने सीटीयू से योजना तैयार करने के लिए कह दिया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के लिए भी जल्द ही बस सेवा शुरू की जाएगी। विभाग को वहां से इजाजत मिलने की प्रतीक्षा है। इससे पहले यूटी प्रशासन ने पंजाब और हरियाणा के लिए लांग रूट की बसें 16 सितंबर से शुरू की थीं। प्रशासन ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए 50 प्रतिशत सवारियों के साथ बसें चलाने का फैसला लिया था। गौरतलब है कि कोरोना के चलते ही अन्य राज्यों के लिए प्रशासन ने बसें बंद कर दी थीं।