फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cruise car hits ASI, fractures in foot and shoulder

ओवरस्पीड : क्रूज कार ने नाके पर एएसआई को रौंदा, पैर व कंधा फ्रैक्चर

Mon, 12 Apr 2021 09:37 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Cruise car hits ASI, fractures in foot and shoulder
चंडीगढ़। सेक्टर-20सी/डी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास नाके पर तैनात एएसआई रमेश चंद को एक क्रूज कार चालक जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि रमेश हवा में करीब चार से पांच फुट ऊपर उछल कर जमीन पर गिर पड़े। इससे उनका बाएं पैर व कंधे में फ्रैक्चर आ गया है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने कार चालक पारस अरोड़ा (22) के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-19 थाने में तैनात रमेश चंद रविवार रात सेक्टर-20सी/डी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास टीम के साथ नाका लगाने जा रहे थे। इसी बीच वहां से गुजर रही चंडीगढ़ नंबर की क्रूज कार ने एएसआई रमेश चंद को जोरदार टक्कर मार दी। ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने क्रूज कार का नंबर नोट कर मामले की सूचना पुलिस को दी। इस बीच क्रूज कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस पीसीआर ने घायल एएसआई रमेश चंद को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन हैं। बताया गया है कि हादसे में उनके बाएं पैर और कंधे में फ्रैक्चर आया है जबकि आंख, छाती ओर सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने सिपाही प्रवेश के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और कार नंबर के आधार पर सेक्टर-20 स्थित आरोपी के घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पारस अरोड़ा बीए का छात्र है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि नाका दिखाई नहीं देने के कारण हादसा हो गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed