फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CRPF will handle the security of three Central Jails of Punjab

पंजाब की जेलों में नहीं थम रहा उत्पात, अब सुरक्षा संभालेगी सीआरपीएफ, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

Fri, 28 Jun 2019 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
CRPF will handle the security of three Central Jails of Punjab
सीआरपीएफ - फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब की तीन जेल लुधियाना, अमृतसर और बठिंडा में सीआरपीएफ तैनात करने के आदेश जारी कर दिए हैं। तीनों जेल में एक-एक कंपनी तैनात होगी।

विज्ञापन


प्रदेश की जेलों में नशे व अन्य गैर कानूनी वस्तुओं की कैदियों तक पहुंच, गैंगस्टरों के बीच जेल में मारपीट जैसी घटनाओं के चलते प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से मांग की थी। जिस पर विचार करते हुए केंद्र ने सहमति दे दी है। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ की तीन कंपनियों की तैनाती का सारा खर्च पंजाब सरकार वहन करेगी। जेल मंत्री ने पिछले साल प्रदेश की जेलों की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले किए जाने का सुझाव रखते हुए केंद्र से फोर्स उपलब्ध कराने की गुहार लगाई थी। लेकिन केंद्र सरकार ने इस संबंध में मंजूरी नहीं दी। इसके बाद राज्य सरकार ने सीआरपीएफ की तैनाती की मांग की, जिस पर बुधवार को अनुमति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय के पुलिस फाइनेंस विंग की ओर से पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी पंजाब पुलिस को भेजे पत्र में कहा कि राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से 8 अक्तूबर, 2018 को हाई सिक्योरिटी जेलों में सीआरपीएफ की तैनाती के बारे में लिखे गए पत्र पर मंत्रालय द्वारा विचार किया गया और सीआरपीएफ की तीन कंपनियां अमृतसर, लुधियाना और बठिंडा सेंट्रल जेल में तैनात कराने का फैसला लिया है। 

नाभा जेल में आईआरबी तैनात की गई: आईजी राय 

नाभा की नई जेल की सुरक्षा को और कड़ा करते हुए जेल में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) तैनात कर दी गई है। यह जानकारी गुरुवार को पटियाला जोन के आईजी एएस राय ने दी। वह एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू के साथ नाभा जेल में डेरा प्रेमी की हत्या के मामले में जांच को पहुंचे थे।

दोनों ही आला अधिकारी सीएम की ओर से इस मामले की जांच के लिए बनाई एसआईटी के सदस्य हैं। इस मौके पर आईजी राय ने बताया कि नाभा की नई जेल में 1000 के करीब कैदी है। जिसके तहत यहां आईआरबी तैनात कर दी गई है। आज उन्होंने व एसएसपी ने जेल में वारदात वाली जगह व आरोपियों के सेलों को दोबारा से देखा और सभी पहलुओं को समझने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed