{"_id":"5dcc77738ebc3e5b72074065","slug":"crpf-dsp-gill-s-wife-killed-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में तैनात सीआरपीएफ के डीएसपी गिल की पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में तैनात सीआरपीएफ के डीएसपी गिल की पत्नी की हत्या
Thu, 14 Nov 2019 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर
अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Nov 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु नगरी के व्यस्त क्षेत्र कोट खालसा के अंतर्गत पड़ते आजाद नगर में अपने बेटे के साथ रहने वाली बलजीत कौर की गला घोट कर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बलजीत कौर चंडीगढ़ में तैनात सीआरपीएफ के डीएसपी एसजीएस गिल की पत्नी थीं। हत्यारे दो अज्ञात थे। घर में प्रवेश कर रहे दोनों अज्ञात हत्यारे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है।
विज्ञापन
घर में कोई भी लूटपाट नहीं हुई। बलजीत कौर के साथ उसका बेटा भी उसी घर में था। जिसको दो अज्ञात लोगों के घर में प्रवेश करने व मां की हत्या के बारे में भनक तक नहीं हुई। घटना की सुचना मिलते ही थाना कोट खालसा की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बलजीत कौर का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिए है। बलजीत कौर के बेटे को पुलिस ने घर के दूसरे कमरे में बैठा कर पूछताछ भी की है। पुलिस ने घटना की सूचना डीएसपी को चंडीगढ़ स्थित उसके कार्यकाल में दे दी है। घटना का सूचना मिलते ही डीएसपी अमृतसर के लिए रवाना हो चुके है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पत्रकारों को बलजीत कौर की मां कश्मीर कौर ने बताया की उसी बेटी अपने बेटे के साथ घर में अकेले रहती थी। उसकी अपने पति के साथ अनबन थी। बलजीत की हत्या की सूचना उसके पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उनको दी है। उसने बताया की पहले बलजीत सिंह की ड्यूटी तमिलनाडु में थी। अब कुछ महीनों से वह चंडीगढ़ आ गए थे।
वह इंटरनेशनल प्लेयर है। उसी कोटे में वह सीआरपीएफ में डायरेक्ट डीएसपी भर्ती हुए थे। बलजीत कौर का किसी के साथ भी कोई बैर विरोध नहीं था। पुलिस अधिकारी गौरव कुमार ने बताया की हत्या के समय बलजीत का बेटा स्कूल में गया था। घर में कोई भी लूट नहीं हुई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।