फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crowd on the first day of the month in the bank, are hollow claims of government

महीने के पहले ही दिन बैंक में अपार भीड़, खोखले रहे सरकार के दावे

Thu, 01 Dec 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर Updated Thu, 01 Dec 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
Crowd on the first day of the month in the bank, are hollow claims of government
बैंकों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

8 नवंबर से शुरू हुई नोटबंदी के बाद बैंकों में जुटी भीड़ कुछ कम होने लगी थी लेकिन महीना शुरू होते ही वेतन व पेंशन लेने वालों की संख्या अधिक होने के कारण वीरवार को बैंकों में एक बार फिर भारी भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन


कैश की किल्लत के कारण शहर के अधिकतर एटीएम बंद पड़े है जबकि सैकड़ों लोग बंद एटीएम के बाहर ही बैठे हुए हैं। इस बारे में लोगों से बातचीत में पता चला है कि वे मोदी की योजना से खुश जरूर हैं लेकिन अब पानी सिर के ऊपर से गुजरने लगा है। 
विज्ञापन


क्योंकि मात्र 2000 रुपए लेने के लिए उन्हें सारा दिन लाईनों में लगना पड़ता है। वहीं बैंकों में कैश न होने के कारण बैंक अधिकारी कोई न्याय नहीं दे रहे हैं। वीरवार को वेतन निकालने वालों की संख्या अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने मांग की है कि हर खाताधारक को बैंकों से निकालने वाली रकम की सीमा 2000 से बढ़ाकर कम से कम 10 हजार की जाए ताकि एक बार लाईन में लगने के बाद कई दिनों तक उसे बैंक में न आना पड़े। 

कैसे कम होगी बैंकों में भीड़?

Crowd on the first day of the month in the bank, are hollow claims of government
बैंकों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शहर के अधिकतर एटीएम बंद रहने से भी लोगों ने रोष जाहिर किया है। क्योंकि अगर सभी एटएम से पैसे निकलें तो बैंकों में लोगों की भीड़ कम होगी। पैसे निकालने के लिए लोग सुबह 7 बजे से ही एटीएम के आगे बैठे हुए हैं लेकिन दोपहर करीब 3 बजे तक बैंकों में कैश नहीं आया। 

जिससे लोग बेहद ही दुखी नजर आए। पैसे लेने के लिए लाईन में लगे रणजीत सिंह, नरेन्द्र कुमार, हरमीत सिंह, जरनैल सिंह आदि ने बताया कि मोदी के फैसले से वे खुश तो हैं लेकिन यह खुशी अब अधिक दिनों तक टिकने वाली नहीं है। 

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने बिगड़ते हालातों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में देश के पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनावों में जनता मोदी के खिलाफ फतवा जारी कर सकती है। 

इधर भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर गुरदीप सिंह ने बताया कि कैश की कमी के कारण लोगों को समस्या आ रही है लेकिन आरबीआई ने वेतनभोगियों के लिए अतिरिक्त कैश की व्यवस्था की है जिससे समस्या शीघ्र ही निपट जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed