फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crowd of devotees in temples, praise of Har Har Mahadev

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, श्रद्धालुओं ने किया पूजन

Wed, 14 Feb 2018 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
crowd of devotees in temples, praise of Har Har Mahadev
महाशिवरात्रि शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर शहर के सभी मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। सुबह से ही हर तरफ धार्मिक वातावरण बना रहा और पूजा के बाद भगवान की भव्य आरती हुई। महाशिवरात्रि पर शहर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन


सुबह बारिश के समय भी भक्त शिवालयों में अपने परिवार के साथ भगवान शिव का अभिषेक करने पहुंचे। मंदिर कमेटियों ने भी अपनी पूरी तैयारी कर रखी थी। बारिश रुकते ही मंदिरों में लंबी लाइनें लग गईं। सभी भक्तों को दूध व अन्य चीजों का प्रसाद मंदिर कमेटियों की ओर से बांटा जा रहा था। शहर के कई भागों में धार्मिक और स्वयं सेवी संगठनों ने भंडारा का आयोजन किया। मंदिरों के बाहर पूजा सामग्रियों की बिक्री हो रही थी। 
विज्ञापन


सेक्टर-47 के श्रीराम मंदिर कमेटी के प्रधान आरके सूद ने बताया कि सुबह बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पॉल मोदगिल ने बताया कि पारदेश्वर भगवान की चार प्रहर की पूजा की गई। सेक्टर-40 के श्री हनुमंत धाम में भगवान का अभिषेक किया गया। प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि पूजा में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सेक्टर-29 के श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रधान विनोद चड्ढा ने बताया कि सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। सेक्टर-11 के श्री सनातन धर्म मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों के प्रधान अरुणेश अग्रवाल ने बताया कि मदिर को जगमग रोशनी में सजाया गया। रामदरबार के शिव मंदिर में भक्तों ने भगवान का जलाभिषेक किया। हल्लोमाजरा के अग्रवाल मार्केट स्थित हनुमान मदिर के शिवालय में बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा की।

शहर की दो बड़ी धार्मिक संस्थाओं ने लगाया भंडारा

crowd of devotees in temples, praise of Har Har Mahadev
महाशिवरात्रि शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
उधर, कालोनी नंबर चार के जय श्रीराम मंदिर में सुबह से भी भक्तों मंदिर में उमड़ने शुरू हो गए थे। मंदिर के कोषाध्यक्ष लाल जीवन प्रसाद ने बताया कि भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। सेक्टर-21 के प्राचीन शिव मंदिर में भी भारी भीड़ रही मंदिर कमेटियों की ओर से शिव भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया। सेक्टर-20 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर और गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। इसी तरह सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर में भी भक्तों ने भगवान का जलाभिषेक किया।

शहर की दो बड़ी धार्मिक संस्थाओं ने लगाया भंडारा
शहर की दो बड़ी धार्मिक संस्थाओं शिव पार्वती सेवादल और गौरी शंकर सेवादल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। शिव पार्वती सेवादल के प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर-10 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। सभी भक्तों को संस्था की ओर से पूजन सामग्री की टोकरी मुफ्त में प्रदान की गई।

आकर्षक पूजा की टोकरी में पूजा के लिए दूध के पैकेट के अलावा फल, जल व अन्य सामग्री रखी गई। गौरी शंकर सेवादल के प्रधान रमेश कुमार निक्कू ने बताया कि संस्था की ओर से सकेतड़ी में शिव भक्तों के लिए दो दिनों का भंडारा का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि पार्षद गुरबख्श रावत के अलावा फेडरेशन ऑफ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीएन शर्मा सहित अन्य लोगों ने भंडारे में सेवा की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed