फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crossed zebra crossing to give way to ambulance-fire brigade, then challan will not be deducted

Chandigarh News: एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड को रास्ता देने के लिए पार किया जेब्रा क्रॉसिंग तो नहीं कटेगा चालान

Sat, 11 Mar 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Crossed zebra crossing to give way to ambulance-fire brigade, then challan will not be deducted
चंडीगढ़। एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड व अन्य इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देने के चक्कर में कई लोग अक्सर जेब्रा क्रॉसिंग को पार कर जाते है, जिसकी वजह से बीते दिनों कई लोगों के कैमरे से चालान कटे हैं। ऐसे लोगों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक ईमेल आईडी जारी की है, जहां लोग चालान की जानकारी दे सकते हैं।पुलिस की तरफ से कहा गया है कि एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड व अन्य इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देने वाले किसी भी वाहन चालक का चालान नहीं काटा जाता है। ऐसे चालान को जारी करने से पहले वीडियो के माध्यम से पुष्टि की जाती है। फिर भी अगर किसी का चालान कटा है तो वह police-command@chd.gov.in पर चालान की कॉपी के साथ जानकारी भेज सकते हैं। इसके अलावा सेक्टर-29 स्थित चालान भुगतान केंद्र में भी संपर्क किया जा सकता है। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देने वाले किसी भी व्यक्ति का अगर चालान कटा है तो उसे रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed