फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Criminal cases increased in Haryana compared to last year

हरियाणा: बीते वर्ष के मुकाबले बढ़ा अपराध, दुष्कर्म, अपहरण, चोरी-वाहन चोरी, झपटमारी, मानव तस्करी के मामले बढ़े

Fri, 17 Dec 2021 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 09:00 PM IST
सार

सरकार ने सदन पटल पर बीते पांच साल का आपराधिक रिकॉर्ड रखा। कांग्रेस विधायक ने सरकार से मामलों और दोष सिद्धि की जानकारी मांगी थी।

विज्ञापन
Criminal cases increased in Haryana compared to last year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में बीते साल की तुलना 2021 में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। दुष्कर्म, अपहरण, चोरी और वाहन चोरी के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। ताजा आंकड़े 30 नवंबर 2021 तक के हैं। शुक्रवार को सरकार ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बीते पांच साल का आपराधिक रिकॉर्ड सदन पटल पर रखा। कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने दर्ज मामलों और दोष सिद्धि का ब्योरा मांगा था।

विज्ञापन


गृह मंत्री अनिल विज ने तारांकित प्रश्न के जवाब में बताया कि इस साल अपहरण के 2970 मामले दर्ज हुए हैं। बीते साल इनकी संख्या 2414 थी। 2020 में 23.38 फीसदी केस में सजा हुई, 2021 में हुई सजा के आंकड़े अभी सरकार के पास नहीं पहुंचे हैं। 2019 में 3270, 2019 में 4223, 2017 में 3965, 2016 में 3557 व 2015 में मार्च से दिसंबर तक 3133 केस अपहरण के दर्ज किए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: विस सत्र के प्रारंभ में कांग्रेस ने उठाया जलभराव का मुद्दा और स्कूलों का समय बदला
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म के मामले इस साल 1666 दर्ज हुए हैं। 2020 में इनकी संख्या 1478 थी, जिनमें से 20.65 फीसदी केस में सजा हुई। 2019 में 1655, 2018 में 1503, 2017 में 1172, 2016 में 1058 और 2015 में मार्च से दिसंबर तक 860 केस दर्ज हुए। इस साल 20222 चोरी की घटनाएं हुई हैं। 2020 में 17036 केस दर्ज हुए थे।

वाहन चोरी के मामलों में बड़ी वृद्धि हुई है। इस साल 16843 केस दर्ज हुए, जबकि 2020 में इनकी संख्या 14635 थी। चेन छीनने के मामले भी बढ़ हैं। इस साल 479 केस दर्ज हुए हैं। बीते साल इनकी संख्या 384 थी। मानव तस्करी के बीते साल 18 मामले थे, जबकि इस साल 20 दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed