{"_id":"5a69ae2b4f1c1bd34b8b4d82","slug":"zirakpur-model-raped-by-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना ही दोस्त बना 'दुश्मन', मॉडल के साथ पहले लव, फिर सेक्स और अब धोखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपना ही दोस्त बना 'दुश्मन', मॉडल के साथ पहले लव, फिर सेक्स और अब धोखा
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Thu, 25 Jan 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
rape victim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त ही दुश्मन बन जाएं तो इंसान क्या करें। मॉडल के अपने ही दोस्त ने पहले उससे लव किया, फिर सेक्स और अब धोखा दे दिया। मामला जीरकपुर का है। एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक 27 वर्षीय मॉडल के साथ रेप किया। मामले में पीड़िता ने केस दर्ज कराया है। आरोपी की पहचान अंकुर कांसल निवासी कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में 27 वर्षीय पीड़िता ने कहा है कि वह एक स्ट्रगलिंग मॉडल है। पीड़िता के मुताबिक कुछ वर्ष पहले उसके एक दोस्त के जरिए अंकुर कांसल से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से जब भी अंकुर चंडीगढ़ आता, तो उससे जरूर मिलता था। सिलसिला बढ़ा तो उसका घर तक आनाजाना होने लगा।
लगातार मुलाकात के कारण दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। इसी बीच अंकुर ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। बात बढ़ी तो दोनों में शारीरिक संबंध भी बने। शिकायत के अनुसार, दोनों के बीच शारीरिक संबंध के बावजूद अंकुर बाद में शादी से आनाकानी करने लगा। तब पीड़िता के परिजनों ने अंकुर के परिजनों से संपर्क साधा।
विज्ञापन
दोनों के परिजनों की आपस में पंचायत हुई। तय हुआ कि दो साल तक दोनों को एक साथ रहने दिया जाए। इसी आधार पर दोनों जीरकपुर के वीआईपी रोड के पास लीवइन में रहने लगे। इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोप है कि अंकुर ने कथित रूप से दवा की मदद से उसका गर्भपात करवा दिया।
पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद उसे जब यह पता चला कि अंकुर के संबंध किसी अन्य लड़की से भी है और उसने शादी भी रचा ली है, तो उसने मामले में मुकदमा दर्ज कराना उचित समझा।