{"_id":"645a5af1d96474e87000410c","slug":"youth-died-of-drug-overdose-in-amritsar-of-punjab-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, मां बोली- मेरा बेटा तो मर गया... लोगों के बचा लो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, मां बोली- मेरा बेटा तो मर गया... लोगों के बचा लो
Tue, 09 May 2023 08:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 May 2023 08:26 PM IST
सार
किसान नौजवान संघर्ष कमेटी के सूबा प्रधान ने कहा कि लंबे समय तक नशों के खिलाफ संघर्ष किया लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। दूसरी एएसआई गुरदीप सिंह कहता है कि यह खेत में स्प्रे करने गया और वहां मौत हो गई तो सरकार आपको इसका मुआवजा देगी। उन्होंने इस मुलाजिम के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब के अमृतसर जिले के गांव सोड़ियां में करनैल सिंह की नशे की ओवरडोज से मौत का मामला सामने आया है। मृतक की मां ने सरकार से गुहार लगाई है कि मेरा पुत्त ते मर गया लोकां दे पुत बचा लो। वहीं, दूसरी तरफ जांच अधिकारी ने कहा कि इसकी सूचना मिलने पर गुरु नानक देव अस्पताल से युवक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। इसमें फिलहाल 304 के तहत केस दर्ज करने के बाद मामले में जांच की जा रही है। जांच अधिकारी ने कहा कि जिस मुलाजिम ने पीड़ित परिवार को गुमराह करने की कोशिश की है, उसकी जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
मृतक करैनल सिंह की मां बीबी मनजीत कौर ने कहा कि उनका बेटा 8-10 साल से नशा करता था। करनैल सिंह कई बार घर से निकल जाता था और कई-कई महीने घर नहीं लौटता। उन्होंने कहा कि पहले दो सरकारों ने हमारे बच्चों की जिंदगियों से खेला और अब तीसरी सरकार हमारे नौजवान बच्चों को नशों के जरिये खत्म करने लगी है। सरकारों ने हम गरीबों का कभी कुछ नहीं सोचा। उन्होंने पंजाब सरकार से गुहार लगाई कि उसका पुत्त तो मर गया, अब लोगों के बेटों को तो बचा लो।
विज्ञापन
किसान नौजवान संघर्ष कमेटी के सूबा प्रधान ने कहा कि लंबे समय तक नशों के खिलाफ संघर्ष किया लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। दूसरी एएसआई गुरदीप सिंह कहता है कि यह खेत में स्प्रे करने गया और वहां मौत हो गई तो सरकार आपको इसका मुआवजा देगी। उन्होंने इस मुलाजिम के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन