{"_id":"6262cd878ae3d0734a12a370","slug":"youth-commits-suicide-after-shooting-fiancee-in-khanna-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना में खौफनाक वारदात: गोली मारकर पहले मंगेतर की ली जान फिर युवक ने खुद को उड़ाया, देसी कट्टा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खन्ना में खौफनाक वारदात: गोली मारकर पहले मंगेतर की ली जान फिर युवक ने खुद को उड़ाया, देसी कट्टा बरामद
Fri, 22 Apr 2022 09:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 22 Apr 2022 09:26 PM IST
सार
समराला थाने के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि घटना में इस्तेमाल देसी कट्टा बरामद कर लिया गया है। मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के खन्ना के गांव कोटला भड़ी में अपनी मंगेतर को गोली मारने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। यह घटना गांव कोटला भड़ी में स्थित एक ईंट भट्ठे की है। मृतक मनीषा के माता-पिता ने बताया कि वह भट्ठे पर ईंट उठाने का काम करते हैं। शुक्रवार की दोपहर उनकी बेटी मनीषा का मंगेतर सनी उससे मिलने आया था।
विज्ञापन
सनी कुमार परिवार की मौजूदगी में ही मनीषा से बात कर रहा था। मनीषा के पिता ने बताया कि वह कुछ सामान लेने बाहर चले गए। जैसे ही वह बाहर गए तो मंगेतर सनी ने मनीषा की मां से कहा कि थोड़ी देर के लिए बाहर चली जाएं। हम दोनों को एक-दूसरे से बात करनी हैं। मनीषा की मां ने बताया कि जब वह बाहर आई तो कुछ ही देर में गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर वह अंदर गई तो देखा कि उसकी बेटी मनीषा खून से लथपथ पड़ी है। उसे देखकर वह बाहर आई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने जैसे ही उसकी चीख सुनी तो सभी ने मिलकर सनी कुमार को पकड़ने की कोशिश की। सनी कुमार ने उनको भी जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस बीच सनी भागने लगा और कुछ दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना की सूचना भट्ठा के मुंशी ने समराला थाने को दी। मौके पर थाना के एसएचओ सुरजीत सिंह पहुंचे। उन्होंने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल समराला में रखवाया। मृतक सनी कुमार के माता-पिता को खबर भेजी गई। समराला थाने के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि घटना में इस्तेमाल देसी कट्टा बरामद कर लिया गया है। मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।