{"_id":"5bfda15dbdec2241c802e7d0","slug":"youth-beat-up-by-a-group-of-youth-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपतः दिनदहाड़े सब्जी मंडी में दुकानदार पर हमला, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनीपतः दिनदहाड़े सब्जी मंडी में दुकानदार पर हमला, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सोनीपत के कामी रोड स्थित सब्जी मंडी में भीड़ के बीच 18 युवकों ने धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर आराम से फरार हो गए। सब्जी विक्रेता के साथी ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद अस्पताल में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद व 15-16 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक ही हत्या एक दिन पहले पनीर विक्रेता द्वारा भद्दा मजाक करने को लेकर हुए झगड़े की रंजिश के कारण की गई है। पुरखास अड्डा पर गोशाला के पास रहने वाला विकास उर्फ विक्की मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था। उसे एक युवक ने मंगलवार दोपहर को फोन करके मंडी में बुलाया। आरोप है कि इस दौरान मोनू व प्रदीप नाम के दो युवक अपने 15-16 साथियों के साथ मंडी में आए और एक दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में उन्होंने विकास पर हमला कर दिया। जिस समय विकास पर हमला किया गया, उस समय मंडी में सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विकास पर हमलावरों ने धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला किया। जिसमें विकास बुरी तरह से घायल हो गया। वहां आसपास के लोग एकत्रित होने पर हमलावर फरार हो गए। बाद में विकास को अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विकास के साथी महावीर कॉलोनी निवासी सुमित उर्फ मीता के बयान पर मोनू व प्रदीप को नामजद करने के अलावा 15-16 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विकास उर्फ विक्की 25 नवंबर को रात में सब्जी मंडी में गया था, जहां कुछ युवक आपस में मजाक कर रहे थे और विकास के साथ उन युवकों की भद्दा मजाक करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद 26 नवंबर को विकास उर्फ विक्की अपने दोस्त मीता के साथ सब्जी मंडी में गया था, जहां उनका उन युवकों से झगड़ा हो गया। जिनसे विकास की एक दिन पहले मजाक को लेकर नोकझोंक हुई थी। 26 नवंबर को हुए झगड़े में चाकू व डंडे भी चले थे, जिसके बाद से विक्की से वह युवक रंजिश रखने लगे थे। इस रंजिश में विकास उर्फ विक्की पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।
युवक की धारदार हथियार व लाठी डंडों से हमला कर हत्या की गई है। मामले में युवक के साथी ने मोनू व प्रदीप समेत उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हमले को एक दिन पहले हुए आपसी झगड़े की रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। -सुरेश हुड्डा, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।