फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young man killed by dangerous street dogs

कुत्तों ने रातभर युवक को नोचा, मार डाला

Sat, 15 Nov 2014 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इस्माईलाबाद(कुरुक्षेत्र)
ब्यूरो/अमर उजाला, इस्माईलाबाद(कुरुक्षेत्र) Updated Sat, 15 Nov 2014 05:13 PM IST
विज्ञापन
young man killed by dangerous street dogs

खुंखार कुत्तों ने एक युवक को नोच-नोचकर मार डाला। घटना हरियाणा के इस्माईलाबाद(कुरुक्षेत्र) के गांव मड़ाड़ो की है। युवक गुरुवार को देर शाम खेतों की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


रास्ते में खूंखार कुत्तों ने उसे घेर लिया। इस दर्दनाक घटना में कुत्तों ने युवक को इतनी बुरी तरह से नोचा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पूरी रात शव को नोचते रहे। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो शव के कई अंग गायब मिले।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह ग्रामीण जसपाल सिंह ने एक कुत्ते को मानव का पैर मुंह में दबाए देखा तो उसने कुत्तों से पैर छुड़वाने की कोशिश की। इस पर खूंखार कुत्ते युवक पर झपट पड़े। उसने किसी तरह जान बचाई और शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्रित किया। ग्रामीणों ने खेतों में जाकर देखा कि एक शव के सभी अंग कुत्तों ने बुरी तरह से खाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ एक पांव और मांस के कुछ लोथड़े ही शेष बचे थे। उसे भी कुत्ते बुरी तरह नोच रहे थे। काफी संख्या में ग्रामीणों को देख कुत्ते शव को छोड़कर भाग गए। आखिर मृतक की पहचान ग्रामीण साहब सिंह के रूप में हुई। मृतक के पिता रामेश्वर ने बताया कि उसका पुत्र साहब सिंह रात के समय घर से खेतों में काम करने गया था।

उन्होंने बताया कि उन्हें क्या पता था कि उसके पुत्र को कुत्तों ने नोचकर मार डाला है। उन्होंने शव के निकट पड़े फटे कपड़ों व मुंह के बचे कुछ हिस्से से उसकी पहचान की। तीस वर्षीय मृतक साहब सिंह के दो बच्चे हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिया है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने नमूने एकत्रित किए हैं।

बच्चों को स्कूल में नहीं भेजने का निर्णय

young man killed by dangerous street dogs

ग्रामीण मेहर सिंह, नछत्तर सिंह, जरनैल सिंह, बलविंद्र, श्रवण, मनोहर ने बताया कि इन खूंखार कुत्तों से गांव में दहशत है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने अपने बच्चों को निकट के गांव नैसी के स्कूल में नहीं भेजने निर्णय लिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि उनके बच्चे निकट के गांव नैसी में सुनसान रास्ते से होकर स्कूल में जाते है। इस रास्ते में कुत्ते अकसर घूमते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी कुत्तों ने गांव के जगदीश चंद की कटड़ी को नोच खाया था। वहीं इन कुत्तों ने एक नील गाय को भी मार डाला था। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक प्रशासन इन कुत्तों के प्रति कोई ठोस कदम नहीं उठाता तब तक वे अपने बच्चों को स्कूल में नहीं भेजेंगे।

पुलिस घटना की जांच कर रही है
इस्माईलाबाद थाना के प्रभारी योगेश कुमार के मुताबिक साहब सिंह की मौत कुत्तों के नोचने से हुई है। इसकी शिकायत मृतक के भाई जसवंत सिंह पुत्र रामेश्वर ने थाना इस्माईलाबाद में दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed