शादी टूटी तो उठा लिया खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक की शादी टूट गई। ऐसा होने पर युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। मामला लुधियाना का है। मोती बाग कालोनी के रहने वाले युवक कालू की शादी टूट गई।
युवक ने शादी टूटने का जिम्मेदार पड़ोसी को समझ बैठा और उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। अपहरण का पता उस समय चला जब युवक ने पड़ोसी को फोन कर इसकी जानकारी दी।
लड़की के परिजनों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने युवक कालू के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शादी टूटने का जिम्मेदार समझता ठहराता है
नाबालिग के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनकी बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है और इलाके के ही एक स्कूल में पढ़ती है। शनिवार को नाबालिग के परिजन बाहर किसी काम से गए हुए थे। जब वह शाम को लौटे तो घर में बेटी नहीं थी।
उन्होंने अपनी बेटी को काफी ढूंढा पर उसका कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन पर आरोपी ने फोन कर सारी बात बताई।
लड़की के परिजनों ने कहा कि युवक कालू की कुछ दिन पहले शादी टूट गई थी। वह उन्हें शादी के टूटने का जिम्मेदार ठहराता है। इसके चलते वह कई बार उनके साथ बहस भी कर चुका था। अब उसने अचानक यह कदम उठा लिया।