{"_id":"650c43c74f4a71ddab0924e3","slug":"young-man-brutally-murdered-in-kapurthala-of-punjab-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में युवक की हत्या: वारदात के बाद आरोपी बोले- आज हमने तुम्हारे बेटे को काट डाला... यह लो अपना शेर पुत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपूरथला में युवक की हत्या: वारदात के बाद आरोपी बोले- आज हमने तुम्हारे बेटे को काट डाला... यह लो अपना शेर पुत्र
Thu, 21 Sep 2023 06:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 Sep 2023 06:57 PM IST
सार
जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक व हैप्पी दोनों के खिलाफ पहले से थाने में कई केस दर्ज हैं। दोनों वर्चस्व स्थापित करने के लिए एक-दूसरे से मारपीट करते आ रहे हैं। दो माह पहले दीपा ने हैप्पी को पीटा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला में एक युवक को तलवारों से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। थाना ढिलवां पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
थाना ढिलवां की पुलिस को दी शिकायत में गुरनाम सिंह निवासी ढिलवां पत्ती लाधू की ने बताया कि उसका लड़का हरदीप सिंह उर्फ दीपा खेतीबाड़ी करता है। उसके लड़के का हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी ढिलवां पत्ती लाधू की के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस वजह से उसके बेटे पर पहले से थाना ढिलवां में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के डर से उसका बेटा कई दिनों से घर से बाहर रह रहा था। 19 सितंबर को उसका बेटा कई दिनों के बाद शाम पांच बजे घर आया और घर से बैंक की पासबुक की कॉपी लेकर चला गया। रात करीब साढ़े 10 बजे उनके घर का किसी ने गेट खटखटाया तो उसने अपने पत्नी के साथ छत पर जाकर गली में देखा कि घर के बाहर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी चार-पांच लड़कों के साथ ललकार रहा था। हरप्रीत सिंह हैप्पी ने कहा कि आज हमने तुम्हारे बेटे को काट डाला है।
विज्ञापन
यह लो अपना शेर पुत्र। जब उन्होंने गेट खोलकर गली में जाकर देखा तो उनका बेटा हरदीप सिंह बुरी तरह जख्मी हालत में था। पूछने पर बेटे ने बताया कि हरप्रीत सिंह और उसके साथियों ने दातर और किरपानों से उसे काटा है। उसे तुरंत सिविल अस्पताल जालंधर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक व हैप्पी दोनों के खिलाफ पहले से थाने में कई केस दर्ज हैं। दोनों वर्चस्व स्थापित करने के लिए एक-दूसरे से मारपीट करते आ रहे हैं। दो माह पहले दीपा ने हैप्पी को पीटा था। थाना ढिलवां की पुलिस ने कत्ल की धाराओं के तहत हैप्पी व उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी की तलाश शुरू कर दी है।