फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young man arrested from red light BMW car

लाल बत्ती लगी बीएमडब्लयू से युवक गिरफ्तार

Sun, 02 Nov 2014 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Updated Sun, 02 Nov 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
young man arrested from red light BMW car

जिला पुलिस ने अवैध रूप से लाल बत्ती लगी बीएमडब्ल्यू कार से चंडीगढ़ के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान सेक्टर 9 बी निवासी गुरशेर सिंह पन्नू के रूप में हुई।

विज्ञापन


गुरशेर की कार से एक 32 बोर का रिवाल्वर, 32 कारतूस, 10 लाख की नगदी, 4 मोबाइल फोन और एक महंगी घड़ी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ कार पर अवैध रूप से लाल बत्ती लगाने और बिना लाइसेंस के हथियार रखने का मामला दर्ज किया है। गुरशेर दो सप्ताह पहले फरीदकोट में दर्ज हुए विदेशी हथियारों की तस्करी के मामले में नामजद गुरतेज सिंह का बड़ा भाई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह ने शनिवार रात स्थानीय चहिल पुल के पास नाकाबंदी के दौरान कोटकपूरा बाईपास की तरफ से आ रही एक लाल बत्ती लगी बीएमडब्लयू कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस पार्टी को देख कार सवार ने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर कार सवार गुरशेर सिंह से हथियार, नगदी और अन्य सामान बरामद हुआ। गाड़ी पर लाल बत्ती लगाने और हथियार रखने का लाइसेंस पेश न करने पर पुलिस ने गुरशेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और असलाह एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत केस दर्ज कर लिया।

जिला पुलिस ने गुरशेर सिंह पन्नू के छोटे भाई गुरतेज सिंह समेत 12-13 लोगों के खिलाफ 18 अक्तूबर को थाना कोतवाली में विदेशी हथियारों की तस्करी का मामला दर्ज किया था। पुलिस की तरफ से गुरतेज सिंह की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी।

हालांकि गुरशेर सिंह पन्नू की गिरफ्तारी को भी उसके भाई के खिलाफ दर्ज केस के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी इसके जांच अधीन होने का दावा किया है।

विदेशी हथियारों की तस्करी के मामले में जिला पुलिस अब तक मानसा के एक गन डीलर समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनसे करीब ढाई करोड़ रुपये की 8 विदेशी पिस्टलें बरामद हुई हैं।


इन विदेशी हथियारों के खरीदारों की सूची में पंजाब के कई बड़े राजनेताओं और आला अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं। केस में वांछित गुरतेज सिंह पन्नू के परिवार के भी प्रदेश कांग्रेस के एक बड़े नेता के साथ संबंध होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed