{"_id":"782605c856026f39536b47890f9fdf6d","slug":"young-girl-attempt-to-commit-suicide-due-to-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली से शादी के लिए करता था परेशान, युवती ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इटली से शादी के लिए करता था परेशान, युवती ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर,मोहाली
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर में 22 वर्षीय लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लड़की के बयान पर पुलिस ने इटली निवासी गुरिंदर सिंह के खिलाफ शादी के लिए परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर कुलदीप चंद ने बताया कि जसप्रीत कौर निवासी बिशनपुरा ने पुलिस को बताया कि फतेहगढ़ साहिब यूनिवर्सिटी में वह एमएससी की स्टूडेंट है। जहां पर उसकी पहचान गुरिंदर सिंह से हुई। वह इस समय इटली में रहता है।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक, गुरिंदर उसे पिछले काफी समय से शादी के लिए प्रपोज करके परेशान कर रहा है। लेकिन, वह उससे शादी नहीं करना चाहती। लड़की के बार-बार मना करने के बावजूद गुरिंदर इटली से फोन करके उसे शादी करने के लिए मजबूर कर रहा है। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।