फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women dies in suspicious condition

10 साल पहले हुई शादी, अब बाथरुम में इस हाल में मिली विवाहिता

Fri, 21 Apr 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, समाना(पंजाब) Updated Fri, 21 Apr 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
women dies in suspicious condition
संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में जली महिला - फोटो : Demo Pic
10 साल पहले युवती की शादी हुई थी, लेकिन इन दस सालों में शादी के रिश्ते में तनाव आ गया और अब विवाहिता की बॉडी बाथरुम से संदिग्ध हाल में मिली है। पटियाला के समाना में अपने ही घर के बाथरूम में एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए उनकी लड़की को जलाकर मारने के आरोप लगाए हैं। मायके वालों के बयान के आधार पर सिटी समाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


समाना के पीर गौरी मोहल्ला की रहने वाली 33 साल की जतिंदर पाल कौर के भाई हरप्रीत सिंह निवासी राजपुरा ने बताया कि उनके बहन की शादी साल 2007 में समाना के सुरिंदर पाल के साथ हुई थी, जो सरकारी टीचर हैं और अभी उनके दो बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से जीजा उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान कर रहा था। 
विज्ञापन

विवाहिता ने रोते हुए कहा था ससुराल वाले मार डालेंगे 

women dies in suspicious condition
पति-पत्नी में काफी झगड़ा हुआ था - फोटो : Demo Pic

भाई हरप्रीत ने बताया कि बुधवार को दोनों पति-पत्नी में काफी झगड़ा हुआ था। इसकी सूचना पाकर वह अपने के साथ रात को ही अपनी बहन जतिंदरपाल कौर मिलने आए थे और अपनी बहन व उसके बच्चों को अपने साथ ले जाना चाहतेे थे, लेकिन ससुराल वालों ने कहा कि अगर इनको लेकर जाना है तो तलाक करके ले जाओ  

भाई हरप्रीत के मुताबिक जब बुधवार रात को वह अपनी बहन से मिलने आया था, उस समय उसकी बहन ने उससे कहा था वह उसे अपने साथ ले जाए, नहीं तो ससुराल वाले उसे मार डालेंगे। इसके बाद ही वीरवार तड़के चार बजे ही ससुराल वालों ने उसकी बहन पर तेल डाल कर जला दिया। 

 सिटी समाना थाने के एसएचओ भुपिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर पति सुरिंदर पाल, ससुर मनोहर लाल और सास कांता रानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed