{"_id":"58b866b44f1c1b7835830f20","slug":"women-commit-suicide-in-chandigarh-city-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला आईलेट की कोचिंग ले रही युवती का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला आईलेट की कोचिंग ले रही युवती का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट इंस्टीट्यूट से आईलेट की कोचिंग ले रही युवती का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलता हुआ मिला। वह सेक्टर-23 में किराये पर रहती थी। सेक्टर-17 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवती के परिवार व दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। मौत के सही कारणों का भी पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की भवानी ठाकुर (26) सेक्टर-23 स्थित मकान में रहती थी। पड़ोसी महिला ने युवती से सामान लेने के लिए दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खुल गया। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो युवती पंखे से फंदे पर लटकी थी। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पीसीआर और सेक्टर-22 चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को फंदे से उतारकर सेक्टर-16 जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। पुलिस को युवती के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दे दी है। शुक्रवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।