फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women commit suicide in chandigarh, city crime news

फंदे पर लटका मिला आईलेट की कोचिंग ले रही युवती का शव

Fri, 03 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Women commit suicide in chandigarh, city crime news
सुसाइड - फोटो : File Photo
प्राइवेट इंस्टीट्यूट से आईलेट की कोचिंग ले रही युवती का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलता हुआ मिला। वह सेक्टर-23 में किराये पर रहती थी। सेक्टर-17 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवती के परिवार व दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। मौत के सही कारणों का भी पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की भवानी ठाकुर (26) सेक्टर-23 स्थित मकान में रहती थी। पड़ोसी महिला ने युवती से सामान लेने के लिए दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खुल गया। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो युवती पंखे से फंदे पर लटकी थी। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पीसीआर और सेक्टर-22 चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को फंदे से उतारकर सेक्टर-16 जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। पुलिस को युवती के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दे दी है। शुक्रवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed