फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman tortured by 5 policemen, commit suicide

5 पुलिसवालों ने किया महिला को प्रताड़ित, दे दी जान

Mon, 13 Jul 2015 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 13 Jul 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
woman tortured by 5 policemen, commit suicide

पंजाब पुलिस अपनी करतूतों से विभाग को शर्मसार करती रहती है। ताजा कड़ी में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर महिला के खुदकुशी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


दरअसल जगह पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के चलते पुलिस से धमकियां मिलने पर चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 की कांता रानी ने शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली। थाना डिवीजन सात की पुलिस ने मृतक महिला के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया।
विज्ञापन


जिसमें उसने थाना डिवीजन तीन के पूर्व एसएचओ इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार, थाना डाबा में तैनात सब इंस्पेक्टर राजवंत पाल सिंह, जतिंदर मान, विमल मान, विशाल बतरा, अनिल किंग और कैलाश कपूर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को सभी आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

woman tortured by 5 policemen, commit suicide

थाना डिवीजन सात में तैनात जांच अधिकारी हरभजन सिंह ने कहा कि कांता रानी की डिवीजन तीन के पास एक दुकान थी। उन्होंने दुकान को ठेके पर दे रखा था। दुकान को किराए पर लेने वालों ने दुकान पर कब्जा कर लिया और उसे खाली नहीं किया।

कांता रानी ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की, लेकिन उस समय थाने में तैनात एसएचओ राजिंदर कुमार ने भी किरायेदारों का का साथ देकर उसे धमकियां दी। कांता रानी कोर्ट चली गई। इसके बाद एसएचओ और एडिशनल एसएचओ राजवंत पाल सिंह ने लगातार उसे डराया-धमकाया।

शिकायतकर्ता विमल कुमार नारंग के मुताबिक उसकी मां और भाभी घर पर थे। इसी दौरान आरोपी इनोवा कार में आए और धमकियां देकर फरार हो गए। उसके बाद उसकी मां ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी हरभजन सिंह ने कहा कि पुलिस ने पहले एसएचओ और सब इंस्पेक्टर का नाम नामजद नहीं किया था। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed