{"_id":"5ca18b8fbdec2214757c5676","slug":"woman-sexually-harassed-by-boys-in-front-of-husband-in-sampla-of-rohtak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर पति के सामने महिला से दुष्कर्म, एक हिरासत में, तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोक पर पति के सामने महिला से दुष्कर्म, एक हिरासत में, तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 01 Apr 2019 09:31 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांपला (रोहतक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांपला (रोहतक)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवकों ने चाकू की नोक पर पति के सामने ही महिला से दुष्कर्म किया और नकदी व माबोइल लूटकर फरार हो गए। वारदात सोनीपत-झज्जर नेशनल हाईवे पर शनिवार देर शाम अंजाम दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं महिला का मेडिकल सिविल अस्पताल रोहतक में कराया गया। रविवार दोपहर पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोनीपत जिले के एक कस्बे में रहता है। शनिवार शाम वह सांपला से अपनी पत्नी के साथ बाइक पर घर जा रहा था। नेशनल हाईवे नंबर 334 पर हसनगढ़ के पास बुलेट पर सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। एक युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू तान दिया और दो युवक उसकी पत्नी को सड़क से कुछ दूरी पर ले गए। वहां उनमें से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
जाते समय बदमाशों ने सात हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिया। जैसे तैसे वे दोनों सांपला पुलिस स्टेशन पहुंचे और घटना की शिकायत दी। उन्होंने एक आरोपी का नाम सागर बताया। बाइक का नंबर भी पुलिस को दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सागर और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बाइक नंबर से गांव तक पहुंची पुलिस
पीड़ित महिला के पति द्वारा बताए गए बाइक नंबर को ट्रेस किया गया तो वह बाइक नयाबास के युवक के नाम पर पाई गई। उसके बाद पुलिस की दो टीमें गांव पहुंचीं और एक युवक को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश नयाबास गांव के हैं।
पुलिस टीम ने किया मौके का मुआयना
पुलिस के आला अधिकारी व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर महिला का एक वस्त्र मिला। उसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
शिकायत के आधार पर तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, सांपला