फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Woman raped, friend made a video, the Internet threat

महिला से दुष्कर्म, दोस्त ने बनाई वीडियो, फिर इंटरनेट पर डालने की धमकी

Sun, 11 Sep 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 11 Sep 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
Woman raped, friend made a video, the Internet threat
Obscene Video
32 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी के दोस्त ने महिला की वीडियो बना ली, फिर इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर गलत काम करने लगे। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। शहर के ककरोई रोड पर कमरे में बुलाकर एक युवक ने 32 वर्षीय महिला से दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन


साथ ही उसके दोस्त ने महिला की वीडियो बना ली। अब आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपी छोटूराम चौक निवासी राकेश व उसके दोस्त पवन के खिलाफ दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वायरल करने की धमकी देने पर पीड़िता ने कराया केस दर्ज

Woman raped, friend made a video, the Internet threat
रेप - फोटो : DEMO Pics
पुलिस के मुताबिक महिला ने महिला थाने में शिकायत दी है कि उसकी छोटूराम चौक सोनीपत निवासी राकेश के साथ जान-पहचान थी। राकेश ने उसे 28 अगस्त को ककरोई रोड स्थित एक कमरे पर बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसके साथी राकेश ने दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली। 

विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्द कहे। उस समय तो वह डर के मारे चुप रही। अब वीडियो वायरल करने की आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। इसके चलते उसने महिला थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी प्रमिला कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed