{"_id":"d0715bfa07759b394c28fa7902a66c6a","slug":"woman-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली पाकर महिला से बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली पाकर महिला से बलात्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Nov 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को अकेला पाकर गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 34 वर्षीय महिला ने मुकदमा दर्ज कराया कि 3 नवंबर को उनके परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 12 बजे इसी गांव का ही एक युवक राजेश उसके घर में कूद गया। उस समय वह सो रही थी।
विज्ञापन
छेड़खानी करने पर उसकी नींद खुली वह चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसका मुंह दबाते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव से फरार आरोपी राजेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन