{"_id":"66f4d984920ca9eed50c4e05","slug":"woman-murdered-in-moga-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga Murder: सिर पर वार कर 50 वर्षीय प्रेमिका की हत्या, पति से अलग होकर 15 साल से रह रही थी साथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Moga Murder: सिर पर वार कर 50 वर्षीय प्रेमिका की हत्या, पति से अलग होकर 15 साल से रह रही थी साथ
Thu, 26 Sep 2024 09:18 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 26 Sep 2024 09:18 AM IST
सार
महिला की शादी गांव बुग्गीपुरा निवासी रेशम सिंह के साथ हुई थी। उनके पास तीन बेटे भी हैं। रेशम शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इस दौरान उसके मनी के साथ उसके अवैध संबंध बन गए। वह अपने करीब 15 साल पहले अपने पति को छोड़कर मनी के साथ रहने लग गई थी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा के अजीतवाल में अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति ने मंगलवार रात एक 50 वर्षीय महिला के सिर पर वार करके हत्या कर दी। महिला करीब 15 साल से पति से अलग होकर अपने प्रेमी मनी के साथ गांव रोडे में रह रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी गांव बुग्गीपुरा निवासी रेशम सिंह के साथ हुई थी। उनके पास तीन बेटे भी हैं। रेशम शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इस दौरान उसके मनी के साथ उसके अवैध संबंध बन गए। वह अपने करीब 15 साल पहले अपने पति को छोड़कर मनी के साथ रहने लग गई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात को मनी और महिला के बीच काफी झगड़ा हो रहा था। मनी सुबह घर से फरार हो गया। लोगों को सुबह महिला का शव घर में मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
महिला के बेटे ने बताया कि उनकी मां गांव रोडे के निवासी मनी के साथ अजीतवाल में रह रही थी। उनके पास पुलिस का फोन आया कि उनकी मां का शव मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। बेटे ने आरोप लगाया कि मनी ने ही उसकी मां की हत्या की है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि मनी और महिला अजीतवाल में एक किराए के मकान में रह रहे थे। आरोपी मनी घर से फरार है। परिवार के बयान के आधार पर आरोपी मनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।