फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman kills husband in Ludhiana of Punjab

Ludhiana Crime News: बेटे के साथ मिल महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम

Tue, 07 Jun 2022 09:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Jun 2022 09:57 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में पता चला कि सतनाम कौर ने पति के हाथ पकड़े और बेटे कर्मजीत सिंह ने चाकू से वार कर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Woman kills husband in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पति के रोजाना शराब पीने से परेशान ग्यासपुरा की मक्कड़ कालोनी इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिल पति को तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिला इतनी शातिर थी कि अपने पति पर वार करने के बाद उसने खुद ही उसे अस्पताल में दाखिल कराया और अस्पताल में बोला कि वह सड़क हादसे में घायल हुआ है। 

विज्ञापन


व्यक्ति की पहचान ग्यासपुरा की मक्कड़ कालोनी निवासी कुलविंदर सिंह (53) के रूप में हुई है। सोमवार की देर शाम को पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि यह चोट सड़क हादसे की नहीं बल्कि तेजधार हथियार की हैं। पुलिस ने जांच के बाद कुलविंदर सिंह के भाई अमृतसर के गांव कलेर पाई निवासी दयाल सिंह की शिकायत पर सतनाम कौर और करणजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि ग्यासपुरा की मक्कड़ कालोनी का रहने वाला कुलविंदर सिंह फैक्टरी में काम करता था। वह शराब पीने का आदी था और उसके परिवार वाले काफी परेशान थे। रविवार की सुबह शराब के नशे में वह परिवार को तंग कर रहा था। कुलविंदर की पत्नी सतनाम कौर ने अपने बेटे के साथ मिल उसे मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने तेजधार हथियार से वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद वह दोनों खुद ही उसे अस्पताल ले गए और वहां बोले कि शराब के नशे में उसे वाहन ने टक्कर मार दी और वह घायल हो गया। वे उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर आए लेकिन शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। 

पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया कि कुलविंदर की मौत फेफड़े फटने और उनमें खून बहने से हुई थी न कि यह सड़क हादसे में लगी चोट के कारण। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. चरण कमल और डॉ. विशाल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें पता चला कि पेट में चाकू से सात वार किए गए थे। कंधे पर भी चाकू से दो वार किए गए थे। इसके अलावा सिर पर तीन और बाएं पैर पर एक वार किया गया था। आंख पर नीले रंग का निशान था। पैरों पर रगड़े जाने के भी निशान मिले।

इसके बाद पुलिस का शक कुलविंदर के स्वजनों पर गया। उसकी पत्नी और बेटे से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद दोनों को काबू कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सतनाम कौर ने पति के हाथ पकड़े और बेटे कर्मजीत सिंह ने चाकू से वार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed