{"_id":"657fe1aa4e0ef036ba05b408","slug":"woman-died-after-hit-by-brick-in-fight-with-neighbors-over-dj-in-muktsar-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muktsar: डीजे बंद करवाने पर बढ़ा बवाल, पड़ोसियों से हुए झगड़े में ईंट लगने से दूल्हे की ताई की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Muktsar: डीजे बंद करवाने पर बढ़ा बवाल, पड़ोसियों से हुए झगड़े में ईंट लगने से दूल्हे की ताई की जान गई
Mon, 18 Dec 2023 11:47 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:47 AM IST
सार
अस्पताल में भर्ती हरबंस सिंह निवासी खुड्डियां महां सिंह ने बताया कि उसके चाचा के बेटे सुनील कुमार की शादी थी। शनिवार की रात डीजे बंद करके और सभी सामान संभालने के बाद वह परिवार और रिश्तेदार सोने की तैयारी में थे। रात करीब साढ़े आठ बजे घर के सामने रहने वाले पड़ोसी आए और डीजे लगा दिया। इसी के बाद झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
शादी के दौरान झगड़े में महिला की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुक्तसर में लंबी के गांव खुड्डियां महां सिंह में शादी वाले घर में डीजे बंद करने को लेकर पड़ोसियों के साथ हुए झगड़े में एक बुजुर्ग महिला की सिर पर ईंट लगने से मौत हो गई। इस झगड़े में दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना लंबी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: घर आए जीजा ने किया दुष्कर्म, लड़की का आरोप-पिता ने सब कुछ देखा लेकिन....
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती हरबंस सिंह निवासी खुड्डियां महां सिंह ने बताया कि उसके चाचा के बेटे सुनील कुमार की शादी थी। शनिवार की रात डीजे बंद करके और सभी सामान संभालने के बाद वह परिवार और रिश्तेदार सोने की तैयारी में थे, क्योंकि वह काफी थके हुए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे घर के सामने रहने वाले पड़ोसी आए और डीजे लगा दिया। उन्होंने उनको समझाया कि डीजे बंद कर दीजिए। सभी थके हुए हैं। इतने में पड़ोसी नछत्तर सिंह और उसके बेटों व अन्य पारिवारिक सदस्यों ने उनपर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान एक ईंट उसकी माता गुरमेल कौर (62) के सिर पर लग गई। मां की चीख सुनकर वह उनके पास पहुंचा तो पीछे से हमलावरों ने तेजधार हथियार से उसके भी सिर पर वार कर दिया। उसकी मां की ईंट लगने से मौत हो गई। उनके अलावा भी तीन और परिवार के सदस्यों को ईंटें लगने से चोटें आई हैं। वह सभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। थाना लंबी के प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि आरोपियों में नछत्तर सिंह सहित पांच के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।