फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman died after gang misdeed in Punjab

हैवानियत: महिला से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जख्मी हालत में सड़क किनारे फेंका, अस्पताल में मौत

Sat, 31 Dec 2022 05:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 31 Dec 2022 05:46 PM IST
सार

मल्लांवाला थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पीड़िता के गुप्तांग और सिर पर घाव और चोट के गहरे निशान हैं। 
 

विज्ञापन
Woman died after gang misdeed in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद जख्मी हालत में आरोपी उसे सड़क किनारे फेंक गए। इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई है। पीड़िता के गुप्तांग पर घाव के निशान थे और सिर पर गहरी चोट लगी थी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को नामजद कर तीन के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है, तीनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


मृतक महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की करीब 10 साल पूर्व शादी हुई थी। दो साल पहले उसके जीजा की मौत हो गई। इसके बाद वह उनके घर पर रह रही थी और लगभग पांच माह वह आरोपी के साथ चली गई और उसके साथ रहने लगी। 16 दिसंबर को किसी ने सूचना दी कि उनकी बहन जख्मी हालत में सड़क किनारे पड़ी है। 
विज्ञापन


उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। होश आने पर उसने बताया कि आरोपी और उसके दो साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उससे मारपीट की। उक्त आरोपी उसे जीरा-मोगा के नजदीक सड़क किनारे फेंक गए। भाई ने बताया कि उन्होंने बहन को फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। उसकी सिर की चोट ठीक नहीं होने पर उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। जहां 29 दिसंबर की रात को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, किसान जत्थेबंदी के नेताओं ने बताया कि यह गरीब परिवार है। पुलिस ने महिला के बयान लिखे थे। वह जख्मी हालत में मोगा जिले की सीमा में मिली थी जबकि उसकी मौत फिरोजपुर में हुई है। उसकी मौत के बाद मल्लांवाला पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही थी। पुलिस कह रही थी कि यह मामला मोगा में दर्ज होगा जबकि मोगा पुलिस का कहना है कि वह जख्मी थी, उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया था, उसकी मौत फिरोजपुर में हुई है। मामला थाना मल्लांवाला में दर्ज होगा। नेताओं का कहना है कि महिला थाना मल्लांवाला के अंतर्गत गांव में रहती थी। उक्त मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लाया गया तब जाकर थाना मल्लांवाला पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

होटल में छात्रा से दुष्कर्म
उधर, एक अन्य मामले में थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल के बाहर से 11वीं कक्षा की छात्रा (लगभग सोलह साल) को मोगा के होटल ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को की-पैड वाला मोबाइल दिया था, जो स्कूल में अध्यापिका ने देख लिया और उसे स्कूल से निकाल दिया। उधर, थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, आरोपी फरार है।


पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी ने उसे की-पैड वाला मोबाइल दिया था। स्कूल में अध्यापिका ने उसका मोबाइल पकड़ लिया और उसे स्कूल से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने स्कूल से निकाले जाने की बात आरोपी से कही। आरोपी बाइक लेकर छात्रा के पास पहुंच गया और कहा कि उसकी पत्नी मोगा गई है, उसे लेकर आना है। यह बात कहकर छात्रा को बाइक पर बैठा कर मोगा ले गया। मोगा में छात्रा को एक होटल में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed