{"_id":"042817ea1a7b07447f8880dad14cba02","slug":"woman-did-misbehave-with-traffic-police-at-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले की रेड लाइट जंप, फिर पुलिसवाले का पकड़ा कॉलर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले की रेड लाइट जंप, फिर पुलिसवाले का पकड़ा कॉलर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली सेक्टर-68 स्थित फॉरेस्ट भवन के लाइट प्वाइंट पर रेड लाइट जंप कर जा रही एक गाड़ी को रोकना ट्रैफिक पुलिस कर्मी को महंगा पड़ गया। मांगने पर लड़की ने ट्रैफिककर्मी को जांच के लिए गाड़ी के दस्तावेज दे दिए, लेकिन जैसे ही पुलिसकर्मी चालान काटने की प्रक्रिया शुरू करने लगा।
विज्ञापन
इतने में लड़की ने उसके हाथ से आरसी छीन ली और चालान बुक को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद लड़की ने उसका कॉलर पकड़ लिया। साथ ही उसे रौब दिखाने लगी। वहीं, उसी समय बीजेपी पार्षद साहिबी आंनद वहां से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने यह सीन देखकर अपनी गाड़ी वहीं रोक दी। साथ ही वह भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच वहां भीड़ जुटना शुरू हो गई। लड़की खुद को फंसता देख मौके से चली गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मामला सोमवार शाम करीब 6.30 बजे का है। चंडीगढ़ नंबर की वैगनआर सेक्टर-68 की तरफ से आ रही थी। कार में चार लोग सवार थे। जिनमें दो लड़कियां और लड़के थे। गाड़ी लड़की चला रही थी। लड़की जैसी ही फॉरेस्ट भवन के पास लाइट प्वाइंट पर पहुंची। तभी रेड लाइट हो गई।
लड़की ने बिना देखे तेजी से लाइट क्रॉस कर दी। इतने में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मी चरणजीत सिंह की उस पर नजर पड़ गई। उसने उसे रोक लिया और गाड़ी के कागज मांगे। लड़की ने गाड़ी की आरसी उसे थमा दी।
ट्रैफिककर्मी जैसे ही चालान बुक भरने लगा तभी लड़की और उसके साथ गाड़ी से उतरे युवकों ने उसे धक्का दे दिया। लड़की ने उससे आरसी छीन कर चलान बुक को जमीन पर पटक दिया।
इसी बीच लड़की ने ट्रैफिककर्मी का कॉलर पकड़ लिया। लड़की यह कहकर धमकाने लगी कि उसकी जान पहचान ऊपर तक है। उसे सस्पेंड करवा देगी। इसी बीच बीजेपी पार्षद साहिबी आनंद भी वहां पहुंच गए।
उन्होंने ट्रैफिक कर्मी से मामले के बारे पूछा। इसके बाद साहिबी आनंद जैसे ही लड़की को समझाने लगे वह उनके साथ भी गाली गलौच करने लगी। इतने में जब वह पुलिस को कॉल करने लगे तो लड़की अपने साथियों के साथ गाड़ी में बैठकर मौके से भाग गई।
साहिब ने कहा कि घंटों बीत जाने के बाद भी पुलिस लड़की की गाड़ी को नहीं पकड़ सकी। उनका कहना था शहर में जब पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा।