{"_id":"5c7fbbffbdec22141835287c","slug":"woman-committed-suicide-by-eating-sulfus-in-batla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे और बहू के व्यवहार से तंग आकर बुजुर्ग महिला ने की खुदकुशी, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे और बहू के व्यवहार से तंग आकर बुजुर्ग महिला ने की खुदकुशी, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज
Thu, 07 Mar 2019 12:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे और बहू के अभ्रद व्यवहार से तंग आकर बुजुर्ग मां ने सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली। गथाना किला लाल सिंह पुलिस ने आरोपी विदेश में रह रहे बेटे और बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज करके आरोपी बहू को हिरासत में ले लिया है। एसएचओ रोबिन हंस ने बताया कि पुलिस मृतका जसबीर कौर (58) निवासी नवां पिंड बरकीवाल की बेटी गुरअमृतपाल कौर निवासी समरावां के बयान पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में गुरअमृतपाल कौर ने बताया है कि कुछ साल पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसका भाई पवनदीप सिंह विदेश में रहता है। भाभी के साथ उसकी बुजुर्ग मां रहती थी। उसका भाई और उसकी भाभी कंवलजीत कौर उसकी मां से अभ्रद व्यवहार करते थे और उसकी मां उन दोनों के इस व्यवहार से हमेशा मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। दोनों पक्षों के बीच अक्सर घरेलू कलह होती थी। उसका भाई भी विदेश से फोन पर अपनी मां जसबीर कौर को बुरा भला कहता था।
विज्ञापन
दोनों के व्यवहार को बर्दाश्त करना उसकी मां की सीमा से बाहर हो चुका था। बेटी गुरअमृतपाल कौर ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को मां का फोन आया और उसने बताया कि अपनी बहू और बेटे से तंग आकर सल्फास की गोलियां निगल ली हैं। इसके बाद बेटी तुरंत गांव नवां पिंड बरकीवाल पहुंची। मां घर में बेहोश पड़ी थी।
विज्ञापन
वह मां को सिविल अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में ही मां ने दम तोड़ दिया। एसएचओ ने बताया कि बेटी के बयान पर मृतका के बेटे और बहू के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।