{"_id":"641368dfd98ab5a29b07da33","slug":"woman-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-along-with-her-son-in-amritsar-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: 10 साल के बेटे के साथ महिला ने उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन के सामने लगा दी छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: 10 साल के बेटे के साथ महिला ने उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन के सामने लगा दी छलांग
Fri, 17 Mar 2023 12:40 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:40 AM IST
सार
महिला की पहचान बिंदर कौर और बच्चे की पहचान रोबिनजीत सिंह के रूप में हुई है। जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की बहन के आरोप के बाद पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
पति के साथ विवाद के चलते एक महिला ने गुरुवार को अपने 10 साल के बेटे के साथ अमृतसर-जालंधर रेल ट्रैक पर बुटारी स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। महिला की पहचान बिंदर कौर और बच्चे की पहचान रोबिनजीत सिंह के रूप में हुई है। जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की बहन के आरोप के बाद पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्थानीय राजविंदर कौर ने जीआरपी को बताया कि करीब 14 साल पहले उनकी बहन बिंदर कौर की शादी तरसिक्का के गांव मुच्छल निवासी सुखदेव सिंह से हुई थी। सुखदेव एक फैक्टरी में काम करता था। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनकी बहन बिंदर कौर ने दो बेटों का जन्म दिया।
विज्ञापन
बड़े बेटे हरमन सिंह (12) और छोटे बेटे रोबिनजीत सिंह (10) के साथ बड़ी मुश्किल से गुजारा होता था। चूंकि उनका बहनोई सुखदेव एक फैक्टरी में मेहनत-मजदूरी करता था तो परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। उन्होंने बताया कि बिंदर कौर ने भी सुल्तानविंड रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करने लगी। सुखदेव ने घर की मरम्मत करवा रहा था और उसने बिंदर को मायके से 60 हजार रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसे बात पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन